बरेली: छात्र के हादसे में घायल होने के बाद छात्रों का प्रदर्शन
बरेली। एमजेपी रोहिलखंड यूनिवर्सिटी के छात्र के रविवार को डोहरा रोड पर स्कूटी की टक्कर से घायल होने के बाद आज छात्रों ने प्रदर्शन किया। छात्रों ने कुलपति से डोहरा रोड पर हादसे रोकने के लिए स्पीड ब्रेकर और लाइटें लगाने की मांग की है। वहीं कुलपति ने छात्रों की मांग पर प्रशासन से बात …
बरेली। एमजेपी रोहिलखंड यूनिवर्सिटी के छात्र के रविवार को डोहरा रोड पर स्कूटी की टक्कर से घायल होने के बाद आज छात्रों ने प्रदर्शन किया। छात्रों ने कुलपति से डोहरा रोड पर हादसे रोकने के लिए स्पीड ब्रेकर और लाइटें लगाने की मांग की है। वहीं कुलपति ने छात्रों की मांग पर प्रशासन से बात की है।
बता दें, रविवार को यूनिवर्सिटी के डोहरा गेट पर एक तेज रफ्तार स्कूटी ने छात्र को टक्कर मार दी थी, जिसमें छात्र के पैर में गंभीर चोट लगी थी। घायल को रोहिलखण्ड मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है।
