तमिलनाडु को भाषा एवं संस्कृति विरोधी ताकतों को दूर रखना होगा: राहुल गांधी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नागरकोइल (तमिलनाडु)। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोमवार को कहा कि तमिलनाडु को भाषा एवं संस्कृति विरोधी ताकतों और ”एक संस्कृति, एक राष्ट्र और एक इतिहास” की अवधारणा पेश करने वालों को दूर रखने में भारत को राह दिखानी चाहिए। राहुल गांधी ने राज्य के तीन दिवसीय दौरे में यहां एक जनसभा को संबोधित करते …

नागरकोइल (तमिलनाडु)। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोमवार को कहा कि तमिलनाडु को भाषा एवं संस्कृति विरोधी ताकतों और ”एक संस्कृति, एक राष्ट्र और एक इतिहास” की अवधारणा पेश करने वालों को दूर रखने में भारत को राह दिखानी चाहिए।

राहुल गांधी ने राज्य के तीन दिवसीय दौरे में यहां एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि इतिहास ने दिखा दिया है कि तमिलनाडु में तमिल लोगों के अलावा कोई और सत्ता में नहीं आ सकता। 234 विधानसभा सीटों वाले तमिलनाडु में 6 अप्रैल को चुनाव होने हैं। कांग्रेस द्रमुक नीत गठबंधन के साथ चुनाव लड़ रही है।

कांग्रेस नेता ने यहां लोगों की भारी भीड़ को संबोधित करते हुए कहा, ”ये चुनाव भी यही चीज दिखाएंगे कि केवल वही व्यक्ति तमिलनाडु का मुख्यमंत्री बन सकता है, तो तमिल लोगों का प्रतिनिधित्व करता है।” उन्होंने कहा, ”प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगे झुकने वाले तमिलनाडु के मुख्यमंत्री (के पलानीस्वामी) ऐसा कभी नहीं कर पाएंगे। मुख्यमंत्री को राज्य के लोगों के आगे झुकना चाहिए।”

राहुल गांधी ने कहा कि आरएसएस और मोदी ”तमिल भाषा और संस्कृति का अपमान” करते हैं तथा लोगों को उन्हें यहां अपने पैर जमाने नहीं देने चाहिए। उन्होंने कहा, ”मोदी एक संस्कृति, एक राष्ट्र, एक इतिहास और एक नेता की बात करते हैं।” गांधी ने कहा, ”क्या तमिल भारतीय भाषा नहीं है? क्या बांग्ला भारतीय भाषा नहीं है? क्या तमिल संस्कृति भारतीय संस्कृति नहीं है? इस चुनाव में यही लड़ाई लड़ी जा रही है।”

वायनाड से सांसद ने कहा, ”जिस तरह भारत की सभी भाषाओं और धर्मों की रक्षा करना मेरा कर्तव्य है, उसी तरह तमिल भाषा, संस्कृति एवं इतिहास की रक्षा करना भी मेरा कर्तव्य है।” उन्होंने केंद्र में भाजपा नीत सरकार और राज्य की पलानीस्वामी सरकार पर तमिल भाषा, संस्कृति एवं परम्परा का सम्मान नहीं करने का आरोप लगाया।

राहुल गांधी ने आरोप लगाया, ”हमारे पास यहां ऐसे मुख्यमंत्री हैं, जो मोदी की कही हर बात पर हामी भर देते हैं। मुख्यमंत्री तमिलनाडु के लोगों की नहीं, बल्कि मोदी की इच्छा का प्रतिनिधित्व करते हैं।” गांधी ने कन्याकुमारी में दिवंगत कांग्रेस नेता एच वसंत कुमार के स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा
गोमती नदी में उतरकर किसानों का अनोखा प्रदर्शन, 40 मिनट तक पानी में खड़े रहे; प्रशासन को सौंपा 108 सूत्रीय ज्ञापन
Ken-Betwa Project: मध्य प्रदेश के अमित भटनागर ने खत्म किया 18 दिन बाद अपना अनशन, मां के कहने पर लिया फैसला; जानिए पूरा मामला
UP T20 League 2026: आज होगा मिनी ऑक्शन, 250 से ज्यादा खिलाड़ियों पर लगेगी बोली; नोएडा के पास सबसे बड़ा पर्स
श्रावण मास 2026: काशी में सुरक्षा का मेगा प्लान, वाराणसी 5 जोन और 15 सेक्टर में बंटेगा; 5,000 पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात