काशीपुर: पहाड़ के काश्तकारों को मिलना चाहिए न्यूनतम समर्थन मूल्य – टिकैत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

काशीपुर, अमृत विचार। रुद्रपुर में आयोजित किसान महापंचायत में जाते हुए काशीपुर में अल्पविराम के दौरान भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने पहाड़ से पलायन का मुख्य कारण यहां के किसानों की फसल को एमएसपी न मिलना बताया है। मानपुर रोड स्थित किसान नेता गगन कांबोज के आवास पर पत्रकारों से वार्ता …

काशीपुर, अमृत विचार। रुद्रपुर में आयोजित किसान महापंचायत में जाते हुए काशीपुर में अल्पविराम के दौरान भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने पहाड़ से पलायन का मुख्य कारण यहां के किसानों की फसल को एमएसपी न मिलना बताया है।

मानपुर रोड स्थित किसान नेता गगन कांबोज के आवास पर पत्रकारों से वार्ता करते हुए किसान नेता टिकैत ने कहा कि पहाड़ में जैविक खेती की उपज का सही मूल्य न मिलने से यहां किसान खेती छोड़ कर पलायन कर रहे हैं। टिकैत ने कहा कि पहाड़ में सब्जी और फल का बहुतायत में उत्पादन होता है लेकिन उन्हें उगाने वालों को इसका लाभ नहीं मिल पाता है। उन्होंने कहा कि यहां बड़े-बड़े होटल हैं जो कि बाहर के लोगों के हैं।

इन होटलों में बाहर से पर्यटक आते हैं। जिसका लाभ स्थानीय लोगों को नहीं मिल पाता है। भाकियू नेता ने कहा कि यहां विलेज टूरिज्म पॉलिसी बननी चाहिए तभी यहां के किसानों को लाभ होगा। किसान को फसल उत्पादन से लेकर मंडी तक पहुंचाने के लिए सरकार ट्रांसपोर्ट सब्सिडी दे। राकेश टिकैत ने कहा कि पहाड़ में रहने वाले हर व्यक्ति को हिल एलाउंस मिले जैसे सरकारी नौकरी वालों को मिलता है। सुरक्षा के लिहाज से पर्वतीय इलाकों में बसर कर रहे परिवारों को जंगली जानवरों के आतंक से मुक्ति दिलाई जाए। टिकैत ने किसानों से फसलों को बर्वाद नहीं करने अपील कर कहा कि फसलों पर पशुओं का भी अधिकार है। वहां पर आसिफ रजा, जगतार बाजवा, गगन कांबोज, जितेंद्र जीतू, प्रभजोत सिंह, शुभम राठी, दिगम्बर सिंह, अनुज सिंह, सरफराज सैफी, अब्दुल कादिर आदि मौजूद रहे।

संबंधित समाचार