लखीमपुर खीरी: कहासुनी के बाद पति ने मुंह से काटी पत्नी की नाक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, लखीमपुर/निघासन। पति पत्नी में आए दिन हो रही कहासुनी को लेकर सोमवार को तिलमिलाए पति ने पत्नी की दांत से नाक काट दी इसके बाद पति मौके से फरार हो गया। घायल हुई महिला कोतवाली निघासन पहुची। लेकिन पुलिस ने अभी तक कोई मुकदमा दर्ज नही किया है। जबकि परिजनों ने घायल हुई …

अमृत विचार, लखीमपुर/निघासन। पति पत्नी में आए दिन हो रही कहासुनी को लेकर सोमवार को तिलमिलाए पति ने पत्नी की दांत से नाक काट दी इसके बाद पति मौके से फरार हो गया। घायल हुई महिला कोतवाली निघासन पहुची। लेकिन पुलिस ने अभी तक कोई मुकदमा दर्ज नही किया है। जबकि परिजनों ने घायल हुई महिला को सीएचसी निघासन में भर्ती कराया है।

गांव कटहा मजरा खरवाहिया निवासी राजेन्द्र की पत्नी उर्मिला की उसके पति ने ही दांत से नाक काट दी ।उर्मिला ने कोतवाली निघासन में पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उसका पति राजेन्द्र उसे आए दिन काफी प्रताड़ित करता रहता है। यही नही जरा सी बात पर भड़क उठता है और गंदी गंदी गालियां भी देता है।

आरोप है कि सोमवार दोपहर वह अपने घर मे लेटी हुई थी। तभी अचानक से पति राजेन्द्र ने उसके मुंह में कपड़ा ठूस कर अपने मुंह से उसकी नाक काट ली। मौके से फरार हो गया। नाक पूरी तरह से कट जाने के कारण पति के चंगुल से भागकर वह कोतवाली में पहुची।

ग्रामीणों का मानना है कि दोनों में किसी गंभीर मसले को लेकर आये दिन विवाद होता रहता था। फिलहाल महिला की तहरीर पर निघासन पुलिस ने अभी तक कोई मुकदमा दर्ज नही किया है।जबकि गंभीर घायल महिला का इलाज जारी है।

महिला की नाक काटे जाने का मामला संज्ञान में नही है। शायद महिला ने चौकी में तहरीर दी होगी। फिलहाल यह मामला अभी संज्ञान में नही है। डीके सिंह, प्रभारी निरीक्षक,निघासन

संबंधित समाचार