बैल को नहीं भायी कांग्रेस नेताओं की नारेबाजी, मारी ऐसी लात कि…नेताजी सड़क पर हो गए चारों खाने चित्त

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

देवरिया। उत्तर प्रदेश में देवरिया के बैतालपुर में कांग्रेस द्वारा आयोजित किसान महासम्मेलन में नारेबाजी से बिदके एक बैल के लात मारने से नेताजी धड़ाम से नीचे आ गिरे। यह वाक्या सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। गत 28 फरवरी को देवरिया से करीब सात किलोमीटर दूर बैतालपुर में कांग्रेस ने किसान महासम्‍मेलन बुलाया …

देवरिया। उत्तर प्रदेश में देवरिया के बैतालपुर में कांग्रेस द्वारा आयोजित किसान महासम्मेलन में नारेबाजी से बिदके एक बैल के लात मारने से नेताजी धड़ाम से नीचे आ गिरे। यह वाक्या सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। गत 28 फरवरी को देवरिया से करीब सात किलोमीटर दूर बैतालपुर में कांग्रेस ने किसान महासम्‍मेलन बुलाया था। सम्मेलन में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष लल्लू सिंह भी थे। सम्‍मेलन में नेताओं और कार्यकर्ताओं का आना जारी था।

इस दौरान कुछ कांग्रेसी नेता बैलगाड़ी से सम्‍मेलन में पहुंचे। बैलगाड़ी से उतरकर कुछ नेता अभी नारेबाजी कर ही रहे थे कि एक बैल बिदक गया और उसने बगल में खड़े एक नेताजी को दुलत्ती मार दी। बैल ने इतने जोर से दुलत्ती मारी कि नेताजी खुद को संभाल नहीं पाए और वे धड़ाम से जमीन पर जा गिरे। आसपास खड़े लोगों ने तत्‍काल नेताजी को संभाला और जमीन से उठाया। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने उस बिदके बैल को काबू में किया। कांग्रेसियों के मुताबिक नेताजी को कोई गंभीर चोट नहीं आई हैं और वे ठीक हैं।

संबंधित समाचार