बरेली: आने वाली पीढ़ियां विज्ञान का करें सही इस्तेमाल- डा. केशव
अमृत विचार, बरेली। विज्ञान ने मनुष्य को सभी आधुनिक सुविधाओं से युक्त कर दिया है। आज पृथ्वी से लेकर अंतरिक्ष तक विज्ञान ने नए-नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं। वर्तमान समय में विज्ञान का नकारात्मक उपयोग विश्व को विनाश की ओर ले जा रहा है। विज्ञान का इस्तेमाल आने वाली पीढ़ियां अगर सही दिशा में करेंगी …
अमृत विचार, बरेली। विज्ञान ने मनुष्य को सभी आधुनिक सुविधाओं से युक्त कर दिया है। आज पृथ्वी से लेकर अंतरिक्ष तक विज्ञान ने नए-नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं। वर्तमान समय में विज्ञान का नकारात्मक उपयोग विश्व को विनाश की ओर ले जा रहा है। विज्ञान का इस्तेमाल आने वाली पीढ़ियां अगर सही दिशा में करेंगी तो भारत जैसे युवा देश को विश्व शक्ति बनने से कोई नहीं रोक सकता। ये बातें केशलता कालेज ऑफ फार्मेसी में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के मौके पर आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बरेली इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी के कुलाधिपति डा. केशव अग्रवाल ने कहीं।
उन्होंने छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए दवाओं के सही इस्तेमाल के बारे में बताया। साथ ही अच्छा फार्मासिस्ट बनने के लिए प्रेरित भी किया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं को दवाओं की मैन्युफैक्चरिंग और गलत इस्तेमाल से होने वाले साइड इफेक्ट्स की जानकारी भी दी गई।
इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद गोपाल अग्रवाल, बीआईयू कालेज ऑफ फार्मेसी के प्राचार्य डा. पुष्पेन्द्र कन्नौजिया, डिपार्टमेंट ऑफ पैरामेडिकल सांइसेज एसोसिएट प्रोफेसर डा. प्रकाश चंद्र तिवारी ने भी छात्र-छात्राओं का उत्सावर्धन किया। राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर छात्र-छात्राओं ने वाद-विवाद, मॉडल मेकिंग, पोस्टर मेकिंग एवं वॉल डेकोरेशन सहित अन्य प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान केशलता कालेज ऑफ फार्मेसी के प्राचार्य डा. पंकज मिश्रा गायत्री देवी, जीवनचंद्र पांडेय, सुगंधा सिंह, मालविका, सृष्टि कटियार, लक्ष्मी गंगवार आदि मौजूद रहे।
