बरेली: 4 मार्च से दौड़ेंगी इज्जतनगर मंडल की ये 24 ट्रेनें
अमृत विचार, बरेली। पूर्वोत्तर रेलवे का इज्जतनगर मंडल गुरुवार से 12 जोड़ी ट्रेनों का संचालन शुरू कर रहा है। ये ट्रेनें इज्जतनगर मंडल के सभी रूटों पर चलने लगेंगी। इनमें से बरेली सिटी, इज्जतनगर स्टेशन पर चार जोड़ी ट्रेनों का और बरेली जंक्शन पर दो जोड़ी ट्रेनों का ठहराव है। इन सभी ट्रेनों में एक्सप्रेस …
अमृत विचार, बरेली। पूर्वोत्तर रेलवे का इज्जतनगर मंडल गुरुवार से 12 जोड़ी ट्रेनों का संचालन शुरू कर रहा है। ये ट्रेनें इज्जतनगर मंडल के सभी रूटों पर चलने लगेंगी। इनमें से बरेली सिटी, इज्जतनगर स्टेशन पर चार जोड़ी ट्रेनों का और बरेली जंक्शन पर दो जोड़ी ट्रेनों का ठहराव है। इन सभी ट्रेनों में एक्सप्रेस का किराया वसूला जाएगा।
4 फरवरी से दौड़ने वाली सभी पैसेंजर ट्रेनें हैं लेकिन इन्हें मेल एक्सप्रेस के नाम से दौड़ाया जाएगा। रेलवे ने अपना राजस्व बढ़ाने के लिए सभी पैसेंजर ट्रेनों को मेल एक्सप्रेस में परिवर्तित कर दिया है मगर सुविधाएं पैसेंजर ट्रेनों की ही हैं। चार मार्च से चलने वाली सभी ट्रेनों का ठहराव पहले जैसे ही सभी स्टेशनों पर होगा।
यहां तक कि ये ट्रेनें हाल्ट पर भी रुकेंगी। इसके बाद भी यात्रियों को इन ट्रेनों में यात्रा करने के लिए मेल एक्सप्रेस का किराया देना होगा। मंडल की तरफ से चलाई गई 12 जोड़ी ट्रेनों में काठगोदाम-मुरादाबाद, रामनगर-मुरादाबाद, काशीपुर-कासगंज, कासगंज-बरेली सिटी, बरेली सिटी-पीलीभीत, पीलीभीत-टनकपुर, कानपुर अनवरगंज- फर्रुखाबाद, कासगंज-मथुरा जंक्शन, कासगंज-अछनेरा जंक्शन, कासगंज-फर्रुखाबाद, बरेली सिटी-काशीपुर और मुरादाबाद से काशीपुर स्टेशन के रूट की ट्रेनें शामिल हैं।
ये ट्रेनें बरेली के स्टेशनों से होकर गुजरेंगी
काशीपुर से कासगंज (05335/ 05336)
काशीपुर से कासगंज को जाने वाली (05335) मेल एक्सप्रेस काशीपुर से सुबह पांच बजे रवाना होकर इज्जतनगर स्टेशन पर सुबह 9:05 बजे पहुंचेगी। इसके बाद 09:20 बजे बरेली सिटी और 09:45 बजे बरेली जंक्शन पर ठहराव के बाद दोपहर को 12:40 बजे कासगंज स्टेशन पर पहुंचेगी। इसके बाद कासगंज से 05336 नंबर की ट्रेन दोपहर 1:40 बजे काशीपुर के लिए रवाना होगी जो बरेली जंक्शन पर शाम को 4:38 बजे, बरेली सिटी पर 4:55 बजे और इज्जतनगर स्टेशन पर शाम को 5:19 बजे होती हुई रात 09:15 बजे काशीपुर पर समाप्त होगी।
कासगंज से बरेली सिटी (05337/05338)
कासगंज से बरेली सिटी को जाने वाली (05337) मेल एक्सप्रेस कासगंज से सुबह 10:20 बजे रवाना होकर बरेली जंक्शन पर दोपहर 01:28 बजे पहुंचेगी। इसके बाद दोपहर 01:50 बजे बरेली सिटी समाप्त हो जाएगी। इसके बाद 05338 शाम को 5:10 बजे सिटी स्टेशन से प्रारंभ होकर शाम को 05:25 बजे बरेली जंक्शन होती हुई रात 8:15 बजे कासगंज स्टेशन पहुंचेगी।
बरेली सिटी से पीलीभीत जंक्शन (05339/40)
बरेली सिटी से 05339 दोपहर को 2 बजकर 45 मिनट पर रवाना होगी। इसके बाद यह ट्रेन दोपहर 3 बजे इज्जतनगर स्टेशन पहुंचेगी। यहां से रवाना होने के बाद शाम को 4:35 बजे पीलीभीत जंक्शन पर समाप्त होगी। इसके बाद 05340 नंबर की गाड़ी दोपहर 3:05 बजे पीलीभीत स्टेशन से शुरू होकर शाम को 4:28 बजे इज्जतनगर और 4:55 बजे सिटी स्टेशन पर पहुंचेगी।
बरेली सिटी से काशीपुर (05351/05352)
बरेली सिटी से 05351 नंबर की गाड़ी सुबह 5:55 बजे काशीपुर के लिए रवाना होगी। यह ट्रेन सुबह 06:10 बजे इज्जतनगर स्टेशन होती हुई सुबह 09:40 बजे काशीपुर स्टेशन पर पहुंच जाएगी। इसके बाद काशीपुर से 05352 नंबर की गाड़ी दोपहर 12:15 बजे बरेली सिटी के लिए रवाना होगी जो दोपहर 3:43 बजे इज्जतनगर स्टेशन पर होते हुए 4:05 बजे बरेली सिटी पर समाप्त होगी।
