विराट कोहली की इंस्टाग्राम पर 100 मिलियन पहुंची फॉलोअर्स की संख्या, बने दुनिया के पहले क्रिकेटर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। भारतीय कप्तान विराट कोहली ने एक और शतक बनाया लेकिन इस बार क्रिकेट की पिच से दूर जब वह सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर 100 मिलियन (10 करोड़) फॉलोअर्स का आंकड़ा छूने वाले दुनिया के पहले क्रिकेटर बने। कोहली एशिया-प्रशांत क्षेत्र में यह उपलब्धि हासिल करने वाले पहले व्यक्ति हैं। आईसीसी ने ट्वीट …

नई दिल्ली। भारतीय कप्तान विराट कोहली ने एक और शतक बनाया लेकिन इस बार क्रिकेट की पिच से दूर जब वह सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर 100 मिलियन (10 करोड़) फॉलोअर्स का आंकड़ा छूने वाले दुनिया के पहले क्रिकेटर बने। कोहली एशिया-प्रशांत क्षेत्र में यह उपलब्धि हासिल करने वाले पहले व्यक्ति हैं।

आईसीसी ने ट्वीट किया, ‘‘विराट कोहली- इंस्टाग्राम पर 10 करोड़ फॉलोअर्स का आंकड़ा छूने वाले पहले क्रिकेट स्टार।’’ कोहली इंस्टाग्राम में सर्वाधिक फॉलोअर वाले खिलाड़ियों की सूची में चौथे स्थान पर हैं।

पुर्तगाल के स्टार फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो 26 करोड़ 50 लाख फॉलोअर के साथ शीर्ष पर हैं। उनके बाद अर्जेन्टीना के फुटबॉल कप्तान और एफसी बार्सीलोना के दिग्गज खिलाड़ी लियोनल मेस्सी और ब्राजील के नेमार का नंबर आता है जो क्रमश: 18 करोड़ 60 लाख और 14 करोड़ 70 लाख फॉलोअर्स के साथ दूसरे और तीसरे स्थान पर हैं।

दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में शामिल कोहली के नाम टेस्ट क्रिकेट में 27 और एकदिवसीय क्रिकेट में 43 शतक दर्ज हैं। कोहली दो साल से अधिक समय से भारत में इंस्टाग्राम पर सबसे अधिक फॉलो किए जाने वाले व्यक्ति हैं।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता
लखनऊ में IGRS शिकायतों पर बड़ा एक्शन: 60% शिकायतकर्ता असंतुष्ट, डीएम ने 25 अधिकारियों का जून का वेतन रोका