रामपुर : केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने लगवाई कोरोना वैक्सीन, भारत को कोविड मुक्त बनाने की अपील

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामपुर, अमृत विचार। कोरोना की वैक्सीनेशन का दूसरा चरण 1 मार्च यानि सोमवार से शुरू हो गया है। केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने मंगलवार को डालमिया नेत्र चिकित्सालय स्थित केंद्र पर कोरोना वैक्सीन की पहली डोज लगवाई। कोरोना वैक्सीन लगवाने के बाद केंद्रीय मंत्री ने कहा, मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन बिल्कुल सुरक्षित है। …

रामपुर, अमृत विचार। कोरोना की वैक्सीनेशन का दूसरा चरण 1 मार्च यानि सोमवार से शुरू हो गया है। केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने मंगलवार को डालमिया नेत्र चिकित्सालय स्थित केंद्र पर कोरोना वैक्सीन की पहली डोज लगवाई।

कोरोना वैक्सीन लगवाने के बाद केंद्रीय मंत्री ने कहा, मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन बिल्कुल सुरक्षित है। उन्होंने सभी देशवासियों से अपील की है कि जो वैक्सीन के लिए योग्य हैं, वह कोरोना वैक्सीन अवश्य लगवाएं और भारत को कोरोना वायरस मुक्त बनाने में अपना सहयोग दें।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि कोरोना वायरस की चुनौती के लिए एक वर्ष से भी कम समय में भारत में दो मेड इन इंडिया वैक्सीन का आना देश के वैज्ञानिकों के प्रयासों का परिणाम और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देशवासियों की सलामती के संकल्प का पुख्ता प्रमाण हैं l

स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने दिल्ली हार्ट एंड लंग इंस्टीट्यूट में मंगलवार सुबह कोरोना वैक्सीन की पहली डोज ली। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को एम्स में कोविड-19 टीके की अपनी पहली डोज ली थी। मोदी के अलावा, गृह मंत्री अमित शाह, उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू, ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, विदेश मंत्री एस जयशंकर, असम के स्वास्थ्य मंत्री हिमंत बिस्वा सरमा और राकांपा नेता शरद पवार ने भी वैक्सीन लगवाई।

संबंधित समाचार