हरदोई: भूमि विवाद में खून से सराबोर हुए रिश्ते, देवर ने की भाभी की हत्या, भतीजा घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई। जमीनी विवाद में महिला की हत्या उसके देवरो ने कर दी। हमलावरों ने अपने भतीजे को भी धारदार हथियार के प्रहार से घायल कर दिया। गंभीर रूप से घायल को उपचार के लिए लखनऊ भेज दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक मौके पर पहुंचे। जानकारी के अनुसार थाना शहर कोतवाली क्षेत्र …

हरदोई। जमीनी विवाद में महिला की हत्या उसके देवरो ने कर दी। हमलावरों ने अपने भतीजे को भी धारदार हथियार के प्रहार से घायल कर दिया। गंभीर रूप से घायल को उपचार के लिए लखनऊ भेज दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक मौके पर पहुंचे।

जानकारी के अनुसार थाना शहर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत गिप्सनगंज निवासी स्नेहलता 45 वर्ष पत्नी स्व. अमित गुप्ता को मंगलवार की दोपहर उसके देवर गौरव व सौरभ ने धारदार हथियार से घायल कर दिया। हमलावरों ने स्नेहलता को गोली मार दी। जिससे उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई।

हमलावरों ने स्नेहलता के पुत्र 18 वर्षीय तुषार को भी गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक अनुराग वत्स सहित भारी पुलिस बल जिला चिकित्सालय पहुंच गया। इसके बाद अधिकारियों ने घटनास्थल का मुआयना किया। घटना के संबंध लोगों का कहना है कि मृतका के ससुर ने अपनी संपत्ति उसके नाम कर दी थी। जबकि तीन अन्य पुत्र गौरव, सौरभ, विवेक को उनका चाल चलन खराब होने की वजह से संपत्ति नहीं दी थी। इसी संपत्ति को लेकर विवाद चलता था संपत्ति का मुकदमा भी न्यायालय में लंबित है।

संबंधित समाचार