गैरसेंण – बजट सत्र में हंगामे के बीच सरकार ने लिए कई निर्णय

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गैरसैंण, अमृत विचार। प्रदेश की ग्रीष्मकालीन राजधानी में बजट सत्र का दूसरा दिन भी काफी हंगामेदार रहा। विपक्ष ने सरकार को महंगाई और लाठीचार्ज के सवाल पर जबरदस्त प्रयास किया। लेकिन सवालों का जवाब न मिलने से विपक्ष असंतुष्ट दिखा और विपक्ष ने फिर से सदन का वॉकआउट कर दिया। हंगामे के बीच सरकार ने …

गैरसैंण, अमृत विचार। प्रदेश की ग्रीष्मकालीन राजधानी में बजट सत्र का दूसरा दिन भी काफी हंगामेदार रहा। विपक्ष ने सरकार को महंगाई और लाठीचार्ज के सवाल पर जबरदस्त प्रयास किया। लेकिन सवालों का जवाब न मिलने से विपक्ष असंतुष्ट दिखा और विपक्ष ने फिर से सदन का वॉकआउट कर दिया। हंगामे के बीच सरकार ने कई निर्णय भी लिए।

बजट सत्र के दूसरे दिन की शुरूआत के प्रश्न काल के दौरान सरकार ने विपक्ष के सवालों के जवाब दिए। जबकि शून्यकाल के दौरान नियम 310 के तहत विधायकों द्वारा मांगी गई सूचनाओं पर पीठ ने जवाब दिए। सत्र के दौरान उत्तराखंड (उत्तर प्रदेश नगर निगम अधिनियम 1959)(संशोधन) अध्यादेश 2021 और (उत्तर प्रदेश नगर पालिका अधिनियम 1916)(संशोधन)अध्यादेश 2021 को सदन के पटल पर रखा गया। इसके अलावा पिटकुल और यूपीसीएल की चार चार सालों की वार्षिक रिपोर्ट को भी सदन में लाया गया।

विधायक सहदेव सिंह पुंडीर के प्रश्न पर सरकार की ओर से समाज कल्याण मंत्री सतपाल महराज ने टयूबवैल सिंचाई योजना के बारे में जानकारी दी। विधायक प्रीतम सिंह ने चमोली और बागेश्वर में संचालित वृद्धावस्था पेंशन में आवंटित बजट व मंदिरों के लिए किए जा रहे कार्यों की जानकारी मांगी। जिस सतपाल महारात ने बताया कि मंदिरों के सौंदर्यीकरण के लिए सीएम ने 32 घोषणाएं की हैं।

जिनमें से 24 को पूरा कर लिया गया है। प्रीतम सिंह ने कोविड के दौरान यातायात ठप रहने से हुए नुकसान के बारे में जानकारी मांगी। जिसका जवाब परिवहन मंत्री यशपाल आर्य ने दिया। विधायक देशराज कर्णवाल ने अनुसूचित जाति उप योजना पर सवाल पूछा। जिसका जवाब समाज कल्याण मंत्री यशपाल आर्य ने दिया।

विधायक काजी निजामुद्दीन के अपशिष्ट प्रबंधन के प्रश्न व नेता प्रतिपक्ष के चमोली आपदा पर जुड़े सवाल का जवाब पर्यावरण मंत्री हरक सिंह रावत ने दिया। दोपहर में लंच के बाद सदन की कार्रवाई फिर शुरू हुई तो नियम 58 के तहत दिवालीखाल के लाठीचार्ज पर चर्चा शुरू हुई और विपक्ष ने वेल में आकर नारेबाजी शुरू कर दी। विधायक प्रीतम सिंह ने इस मामले में सरकार से माफी मांगने की मांग की। काफी देर के हंगामे के बाद विपक्ष ने फिर से सदन का वॉक आउट कर दिया। बजट सत्र के दौरान कैबिनेट के अनेक प्रस्तावों पर मोहर भी लगाई।

 

कैबिनेट ने लिए यह निर्णय
ऊधमसिंह नगर के ग्राम पंचायत सिरौलीकला को नगर पंचायत बनाने की मंजूरी
स्वामी राम हिमालयन विवि अधिनियम 2021 में संसोधन।
देहरादून में देवभूमि उत्तराखंड विवि की होगी स्थापना
ऊधम सिंह नगर में सूरजमल विवि की स्थापना होगी।
हरिद्वार कुंभ मेले के लिए भारत सरकार द्वारा निर्धारित मानक संचालन प्रक्रिया के अनुपालन में राज्य सरकार द्वारा की कार्रवाई को मंजूरी
श्री केदारनाथ उत्थान चैरिटेबल ट्रस्ट के संचालन के लिए पदों का होगा सृजन
ग्राम पंचायत लालपुर ऊधमसिंह को नगर पंचायत का दर्जा दिया जाएगा।
चार धाम देवस्थानम प्रबंधन अधिनियम 2019 की धारा 48 के अंतर्गत बोर्ड में नामांकित सदस्यों की अर्हता के लिए नियमावली प्रख्यापित।
उत्तराखण्ड (उत्तर प्रदेश नगर निगम अधिनियम, 1959)(संशोधन) विधेयक, 2021 प्रख्यापित किया गया।
उत्तराखण्ड (उत्तर प्रदेश नगर पालिका अधिनियम, 1959)(संशोधन) विधेयक, 2021 प्रख्यापित किया गया।
उत्तराखण्ड भाषा संस्थान अधिनियम, 2018 (अधिनियम संख्या 16, वर्ष 2018) में संशोधन किया गया।

संबंधित समाचार