बरेली: परीक्षा की तिथि जारी होते ही विरोध में उतरे छात्र

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, बरेली। एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने सोमवार को ही एलएलबी समेत अन्य विषम सेमेस्टर की परीक्षाओं को 16 मार्च से शुरू करने की तारीख जारी की है। एक दिन बाद ही समाजवादी छात्र सभा (सछास) के कार्यकर्ता परीक्षाओं के विरोध में उतर आए। मंगलवार को छात्रों ने परीक्षाओं को आगे बढ़ाने की मांग करते …

अमृत विचार, बरेली। एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने सोमवार को ही एलएलबी समेत अन्य विषम सेमेस्टर की परीक्षाओं को 16 मार्च से शुरू करने की तारीख जारी की है। एक दिन बाद ही समाजवादी छात्र सभा (सछास) के कार्यकर्ता परीक्षाओं के विरोध में उतर आए।

मंगलवार को छात्रों ने परीक्षाओं को आगे बढ़ाने की मांग करते हुए सहायक कुलसचिव परीक्षा सुनीता यादव को ज्ञापन दिया। छात्रों ने परीक्षाओं को एक माह बाद कराने को कहा क्योंकि कोरोना काल में एलएलबी सहित अन्य कोर्सेज में एडमिशन बहुत ही देरी से हुए हैं। कक्षाएं भी देरी से शुरू हुईं। अभी तक एलएलबी प्रथम सेमेस्टर पाठ्यक्रम भी पूरा नहीं हुआ। इसलिए परीक्षाओं को आगे बढ़ाया जाए जिससे छात्रों का पाठ्यक्रम पूर्ण हो सके और छात्र अच्छे से परीक्षाओं की तैयारी कर सकें।

छात्रों के मुताबिक, कुलसचिव सहायक परीक्षा सुनीता यादव ने उनसे कहा कि वह उनकी मांग परीक्षा समिति में रखेंगी। विरोध करने वालों में सछास के महानगर अध्यक्ष फैज मोहम्मद, अभिषेक यादव, इमरान खान, विक्रांत रोशन, अजमल अंसारी, आयुष गंगवार, मोहम्मद आरिफ, शाहरुख अंसारी, खड़क सिंह, दानिश खान और अन्य मौजूद रहे।

संबंधित समाचार