चाहते हैं कि अक्ल दाढ़ का ठीक से हो विकास, फास्ट फूड को ना आने दें पास

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, बरेली। फास्ट फूड मोटापा बढ़ाने के साथ जबड़े के विकास में भी बाधा पैदा कर रहा है। इसी कारण से अक्ल दाढ़ से सम्बंधित बीमारियां भी बढ़ रही हैं। इस तरह के खाद्य में चबाने की करसत न होने से जबड़ा और अक्ल दाढ़ का ठीक से विकास नहीं हो पा रहा है। …

अमृत विचार, बरेली। फास्ट फूड मोटापा बढ़ाने के साथ जबड़े के विकास में भी बाधा पैदा कर रहा है। इसी कारण से अक्ल दाढ़ से सम्बंधित बीमारियां भी बढ़ रही हैं। इस तरह के खाद्य में चबाने की करसत न होने से जबड़ा और अक्ल दाढ़ का ठीक से विकास नहीं हो पा रहा है। अक्ल दाढ़ टेढ़ी-मेढ़ी भी इसीलिए हो रही है। इससे सबसे अधिक युवा वर्ग प्रभावित हो रहा है।

यह कहना है बरेली इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी के डेंटल कॉलेज ऑफ साइंसेज के प्रोफेसर डा.आशुतोष अग्रवाल का। उन्होंने बताया कि ऐसे मामलों में अधिकांश मरीज शहरों से होते हैं। उन्होंने बताया कि फास्ट फूड का चलन बहुत तेजी से मिडिल और लोअर मिडिल क्लास में भी चला है। जिनमें अब सबसे अधिक मरीज आ रहे है। इन मरीजों में अधिकांश मरीज 15 से 35 साल के युवा होते है।

संबंधित समाचार