आज का राशिफल | 03 मार्च, 2021
मेष राशि आज जीवनसाथी सहयोग प्राप्त होगा। समय जमा पूंजी को बढ़ाने के लिए श्रेष्ठ है। परंतु व्यापार पर निवेश के लिए शुभ नहीं है। आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। खाने पीने के मामले में सावधान रहें। रोजाना नियमित रूप से व्यायाम करें। वृष राशि आज किसी पारिवारिक या सामाजिक उत्सव में भाग लेंगे। व्यापारी लोग …
मेष राशि
आज जीवनसाथी सहयोग प्राप्त होगा। समय जमा पूंजी को बढ़ाने के लिए श्रेष्ठ है। परंतु व्यापार पर निवेश के लिए शुभ नहीं है। आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। खाने पीने के मामले में सावधान रहें। रोजाना नियमित रूप से व्यायाम करें।
वृष राशि
आज किसी पारिवारिक या सामाजिक उत्सव में भाग लेंगे। व्यापारी लोग अपने व्यापार में उन्नति के उद्देश्य से किसी लंबी यात्रा पर जाएंगे। खिलाड़ी लोग अपने खेल में अपने श्रेष्ठतम प्रदर्शन के लिए सम्मान या पदक प्राप्त करेंगे।
मिथुन राशि
आज का दिन विद्या में सफलता प्राप्ति के लिए श्रेष्ठ है। नौकरी करने वाले लोग अपना कार्य पूर्ण आत्म विश्वास के साथ करेंगे। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आपके मन में प्रसन्नता व उत्साह बना रहेगा।
कर्क राशि
आज तनाव और समस्याओं से निजात पा लेंगे। कोई नया वाहन खरीदेंगे या अपने माता पिता से धन प्राप्त कर सकते हैं। माता जी से संबंध शुभ बने रहेंगे। आपकी जमा पूंजी में वृद्धि के लिए आज का दिन उत्तम है।
सिंह राशि
आज आप थकान और आलस्य का शिकार रहेंगे। आपके आत्मविश्वास की बढ़ोतरी होगी। आपके द्वारा लिया गया एक कठिन निर्णय आपसे कड़ी मेहनत करवाएगा। आपको धन कठिन मेहनत से ही प्राप्त होगा।
कन्या राशि
आज आप जोश और हिम्मत से कुछ असाधारण कार्यों में अपना हाथ डालेंगे। कुछ छोटी यात्राएं भी करेंगे। वाहन खरीदने की योजना स्थगित कर दें। आपके संबंध आपके जीवन साथी से किसी विवाद के कारण तनावग्रस्त हो सकते हैं।
तुला राशि
आज सप्ताह का सर्वश्रेष्ठ दिन है। समाज में मान-सम्मान प्राप्त करेंगे। व्यापारियों को आज निश्चित रूप से अनेक लाभ होने की संभावनाएं हैं। सभी महत्वपूर्ण निर्णय सोच-समझकर लिए जाएं तो अच्छा रहेगा।
वृश्चिक राशि
आज आपका व्यय आपकी आय से अधिक रहेगा। व्यर्थ के धन खर्च से बचें वरना आर्थिक संकट का सामना करना पड़ेगा। आपके छोटे भाई बहन आपको नुक्सान पहुंचाने की चेष्टा कर सकते हैं। आपके जीवनसाथी से संबंधों में कड़वाहट आ सकती है।
धनु राशि
आज आय और व्यापार के लिए समान्य रहेगा। प्रेम संबंधों में निश्चित रूप से सुधार होगा। लंबी यात्रा रद्द होगी। यदि आप घर खरीदने की योजना बना रहे हैं तो इसे स्थगित रखें। हर किसी का सम्मान करें।
मकर राशि
आज आपकी कार्य स्थिति में सुधार होगा। आपको अपनी चिंताओं से मुक्ति मिलेगी। आपके पिता के स्वास्थ्य में सुधार होगा। आपको ऐसे महत्वपूर्ण लोगों से सहयोग प्राप्त होगा जो आपके कार्य की स्थिति को सुधार सकते हैं।
कुंभ राशि
आज यह दिन आपके लिए शुभ रहेगा। आप अपनी उम्मीदों से अधिक धन कमाएंगे। आपका भाग्य आपका निरंतर साथ देगा। जीवनसाथी से संबंध बिगड़ सकते हैं। आपको अपने संतान से कोई शुभ समाचार प्राप्त होगा।
मीन राशि
आज वाहन चलाते हुए, सड़क पर चलते हुए तथा कार्य करते हुए सतर्कता बरतें। आज का दिन निवेश करने के लिए शुभ नहीं है। अनावश्यक वाद विवाद से बचें। किसी अशुभ समाचार से निराशा हो सकती है।
