बाराबंकी: ट्रांसफार्मर से झूलता मिला छात्र का शव, सोशल मीडिया से परिजनों को मिली खबर
बाराबंकी, अमृत विचार। कक्षा नौ के छात्र का शव बुधवार को ट्रांसफार्मर से लटकता मिला।परिजनो के मुताबिक छात्र घर से रात 2 बजे रात गायब हुआ। जिसमें उसके साथ से साइकिल भी मिली है। मामला थाना मसौली इलाके के ग्राम ड़ड़ियामऊ का है। यहां के प्राथमिक विद्यालय की बाउंड्री के पास विद्दुत पोल पर गांव …
बाराबंकी, अमृत विचार। कक्षा नौ के छात्र का शव बुधवार को ट्रांसफार्मर से लटकता मिला।परिजनो के मुताबिक छात्र घर से रात 2 बजे रात गायब हुआ। जिसमें उसके साथ से साइकिल भी मिली है।
मामला थाना मसौली इलाके के ग्राम ड़ड़ियामऊ का है। यहां के प्राथमिक विद्यालय की बाउंड्री के पास विद्दुत पोल पर गांव में सप्लाई के वास्ते एक ट्रांसफार्मर रखा है। बुधवार की सुबह गांव के लोगो ने एक युवक को ट्रांसफार्मर पर लटकते देखा तो लोग दंग रह गए । देखते ही मौके पर काफी लोग जमा हो गए। सूचना पर पहुची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया।
घटना की जानकारी सोशल मीडिया के जरिये पीड़ित परिवार को हुई। मौके पर पहुचे परिजनों ने बताया कि मृतक का नाम दीपक उम्र करीब 14 साल पुत्र इंद्रपाल निवासी ग्राम पहपटपुर थाना फ़तेहपुर का है जो कक्षा 9 का छात्र है।
बता दें कि दीपक ने रोज की तरह रात12 बजे तक अध्ययन किया। घर के सभी लोग सो गए। रात 2 बजे मां की नींद टूटी तो देखा दीपक गायब है घर गांव आसपास खोजने पर कोई सुराग नही लगा। दोपहर बाद घटना कि जानकारी हुई। परिजनों के मुताबिक छात्र काफी होनहार था। किसी से कोई रंजिश भी नही समझ मे नही आ रहा कि गांव से 14 किलोमीटर दूर ग्राम ड़डियामऊ कैसे पहुंचा। पुलिस के मुताबिक परिजन अगर तहरीर देते है तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
