हल्द्वानी: पुलिस ने उजाड़ा योगा पार्क तो स्थानीय युवाओं ने संवारने का उठाया जिम्मा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। टीम हीरानगर के प्रयासों से एक बार फिर हीरानगर स्थित पुलिस योगा पार्क में चहल पहल बढ़ने की उम्मीद जाग उठी है। टीम हीरानगर के युवाओं ने पिछले एक साल से उजड़े हुए योगा पार्क को हराभरा करने का जिम्मा उठाया है। युवाओं की मेहनत से कुछ दिनों में ही इस पार्क …

हल्द्वानी, अमृत विचार। टीम हीरानगर के प्रयासों से एक बार फिर हीरानगर स्थित पुलिस योगा पार्क में चहल पहल बढ़ने की उम्मीद जाग उठी है। टीम हीरानगर के युवाओं ने पिछले एक साल से उजड़े हुए योगा पार्क को हराभरा करने का जिम्मा उठाया है। युवाओं की मेहनत से कुछ दिनों में ही इस पार्क के फिर से योगा के लिए संवरने की संभावना है।

क्षेत्र के युवक पिछले तीन दिन से रोजाना सुबह 6 बजे से 8 बजे तक श्रमदान कर पार्क की सफाई करने में जुटे हैं। इसके साथ ही उसके सौंदर्यीकरण का काम भी कर रहे हैं, वे पार्क की सफाई के साथ-साथ उसे हरा-भरा करने के लिए यहां लगे पेड़-पौधों की सिंचाई भी कर रहे हैं। पार्क में फूलों के अन्य पौधे भी लगाए जा रहे हैं। यही नहीं पार्क में पेंटिंग के माध्यम से उसे एक आकर्षक व सुंदर बनाने की भी तैयारी हो रही है। पार्क की स्थिति को बदलता देख यहां रहने वाले लोग भी खुशी महसूस कर रहे हैं।

मालूम कि कोरोना काल में पुलिस द्वारा पार्क में अपने टेंट लगा दिए गए थे। एक साल से पुलिस द्वारा पार्क का प्रयोग करने के कारण पार्क की दुर्दशा हो गई थी। सरकार द्वारा जब पार्क को लोगों के घूमने के लिए खोला गया तो इसकी उजड़ी हुई हालत देखकर क्षेत्र के लोगों ने वार्ड के पार्षद से कई बार पार्क की सफाई कराने का आग्रह किया। साथ ही इसके जार्णोद्धार की बात भी कही, लेकिन पार्षद के कानों में क्षेत्रीय जनता की बातों को लेकर जूं तक नहीं रेंगी। वह केवल बयानबाजी करते रहे। हीरा नगर के युवाओं ने पार्क की इस प्रकार की अनदेखी को देखकर स्वयं इसका पुनरुद्धार करने का बीड़ा उठाया। अब फिर से यहां रौनक लौटने लगी है और शहर के कई लोग पार्क में माॅर्निंग वाक के लिए आने भी लगे हैं। पार्क में घूमने आने वाले लोगों ने इन युवाओं की प्रशंसा करते हुए पार्षद से इन युवाओं से प्रेरणा लेने की अपील की है !

पार्क में श्रमदान करने वाले युवाओं में हीरानगर के शैलेन्द्र सिंह दानू, रविंद्र बिष्ट, चंद्रशेखर परगाई, ललित पर्गाइ, अक्षत पाठक, हिमांशु सनवाल, बिट्टन जी दीपेश हिंदवान, सोभा लोहनी, जयश्री हिंदवान, संजय त्यागी, दीपक आर्य और सौरभ जोशी प्रमुख रूप से सक्रिय हैं।

संबंधित समाचार