आज का राशिफल | 04 मार्च, 2021

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मेष राशि आज कारोबार में विस्तार करने की योजना बनायेंगे। घर में प्रसन्नता का वातावरण रहेगा। कार्यक्षेत्र में शानदार सफलता मिलने की प्रबल सम्भावना है। बच्चों के साथ शॉपिंग करने जा सकते हैं। उच्च अधिकारियों के बीच आपकी साख बढ़ेगी। वृष राशि आज सन्तान की चिन्ता दूर होगी। करियर में नए आयामों का स्पर्श कर …

मेष राशि

आज कारोबार में विस्तार करने की योजना बनायेंगे। घर में प्रसन्नता का वातावरण रहेगा। कार्यक्षेत्र में शानदार सफलता मिलने की प्रबल सम्भावना है। बच्चों के साथ शॉपिंग करने जा सकते हैं। उच्च अधिकारियों के बीच आपकी साख बढ़ेगी।

वृष राशि

आज सन्तान की चिन्ता दूर होगी। करियर में नए आयामों का स्पर्श कर पायेंगे। शत्रु आपके कार्यों में विघ्न डाल सकते हैं। उत्तम विश्लेषण क्षमता के कारण आपको व्यापार में लाभ प्राप्त होगा। उच्च अध्ययन में आप रुचि लेंगे।

मिथुन राशि

आज विद्यार्थियों को अध्ययन में कुछ मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न करें। समाज में प्रतिष्ठा की चिन्ता रहेगी। अपनी गोपनीय बातों को किसी से साझा न करें। शुभ समाचार प्राप्त हो सकते हैं।

कर्क राशि

आज आपको काफी व्यस्त रहना पड़ सकता है। झूंठे वादों से आपको बचना चाहिए। परिवार जनों की राय को हल्के में न लें। मानसिक उद्विग्नता रहेगी। अपनी सफलताओं का आनन्द उठायें। अहंकार के कारण शुभचिन्तक आपसे नाराज हो सकते हैं।

सिंह राशि

आज किसी विकट समस्या को सुलझाने का अवसर प्राप्त होगा। यात्राओं से आपको लाभ प्राप्त होगा। अधिकारी आपके कार्यों से सन्तुष्ट रहेंगे। पुराने मित्रों और सम्बन्धियों से मुलाक़ात होगी।

कन्या राशि

आज समाज में आपकी विश्वसनीयता बढ़ेगी। फाइनेंस सम्बन्धी कारोबार में आपको लाभ प्राप्त होगा। ऑफिस में आपको अतिरिक्त काम करना पड़ेगा। परिवार और कार्यक्षेत्र में सन्तुलन बनाकर रखें।

तुला राशि

आज कारोबार में आपको शानदार अवसर प्राप्त हो सकते हैं। शुभ कार्यों में आपका मन लगेगा। ऑफिस में आपके कार्यों की प्रशंसा होगी। नयी विद्याओं को सीखने का प्रयास करेंगे। नये व्यवसाय और नयी दुकान खोलने के लिये दिन शुभ है।

वृश्चिक राशि

आज कारोबार में आपको शानदार अवसर प्राप्त हो सकते हैं। शुभ कार्यों में आपका मन लगेगा। ऑफिस में आपके कार्यों की प्रशंसा होगी। नयी विद्याओं को सीखने का प्रयास करेंगे। नये व्यवसाय और नयी दुकान खोलने के लिये दिन शुभ है।

धनु राशि

आज आर्थिक नुकसान की आशंका है। खर्च करते समय सावधानी रखें। व्यापार की रणनीति पर पुनर्विचार अवश्य करें। मीडिया से जुड़े लोगों को अपनी ज़िम्मेदारी अच्छे से निभानी होगी।

मकर राशि

आज परिवार में आपका वर्चस्व बढ़ेगा। रिश्तों में परस्पर सद्भाव और एकता का भाव रहेगा। मन में दबी हुई अभिलाषा आज प्रकट होगी। दोस्तों के साथ मिलकर नया कारोबार शुरू कर सकते हैं। जीवनसाथी आपका मनोबल बढ़ायेगा।

कुंभ राशि

आज धैर्य और संयम के साथ सभी कार्यों को पूरा करते चले जायेंगे। इसका परिणाम भी आपको शीघ्र प्राप्त होगा। माता-पिता आपकी प्रशंसा करेंगे। अपनी योग्यता को सिद्ध करने में सफल होंगे।

मीन राशि

आज दूसरों से सहायता की अधिक अपेक्षा न करें। मन में सन्तोष की भावना का अभाव हो सकता है। महत्व के कार्यों को प्राथमिकता दें। गलत शब्दों का प्रयोग न करें। इंश्योरेंस सम्बन्धित कारोबार में आपको लाभ मिलेगा।