मुरादाबाद: सुपरवाइजर के साथ मारपीट करने में महिला समेत चार फंसे
मुरादाबाद, अमृत विचार। डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन के दौरान सुपरवाइजर के साथ मारपीट करने में महिला समेत चार फंस गए हैं। पीड़ित की तहरीर पर सिविल लाइंस कोतवाली में चारों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। नागफनी थाना क्षेत्र के मोहल्ला दौलतबाग वाल्मीकि बस्ती निवासी रामऔतार सुपरवाइजर है। वह भार्गव फैसिलिटी …
मुरादाबाद, अमृत विचार। डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन के दौरान सुपरवाइजर के साथ मारपीट करने में महिला समेत चार फंस गए हैं। पीड़ित की तहरीर पर सिविल लाइंस कोतवाली में चारों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
नागफनी थाना क्षेत्र के मोहल्ला दौलतबाग वाल्मीकि बस्ती निवासी रामऔतार सुपरवाइजर है। वह भार्गव फैसिलिटी कंपनी में सफाई सुपरवाइजर के पद पर तैनात हैं। इस कंपनी का नगर निगम के साथ डोर टू डोर कूड़ा उठाने का समझौता है। रामऔतार के साथ तीन मार्च को वह आशियाना फेस में डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन करवा रहे थे। तभी वहां पर भटवाली गांव निवासी जगजीवन अपनी पत्नी, बेटे व भाई संजीव के साथ आ धमका। उन्होंने कूड़ा उठवाने का विरोध किया।
बताया जाता है वह लोग निजी तौर पर घरों पर जाकर कूड़ा उठवाते हैं। विरोध करने पर सभी की रामऔतार से कहासुनी हो गई। आरोप है कि जिस पर चारों ने उस पर हमला बोल दिया। मारपीट करने के साथ ही धारदार हथियार मारकर घायल कर दिया। इस बीच मौके से गुजर रहा रामऔतार का मौसेरा भाई रोहित भी मौके पर आ गया। उसने किसी तरह बीच-बचाव कराकर घायल रामऔतार को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। गुरुवार को उपचार कराने के लिए बाद पीड़ित ने सिविल लाइंस कोतवाली में तहरीर दी। जिसके आधार पर जगजीवन, उसके बेटे, पत्नी व भाई संजीव के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
