बाराबंकी: संदिग्ध अवस्था में मिला युवक का शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बड्डूपुर/बाराबंकी। कोतवाली बड्डूपुर क्षेत्र के कस्बा भगौली तीर्थ मे पुरानी नहर के पुल के नीचे एक युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक के परिजनो ने हत्या की आशंका व्यक्त करते हुऐ, पुलिस से पड़ताल की बात कही है। कोतवाली नगर क्षेत्र के मोहल्ला चित्रगुप्त नगर निवासी लवकुश शुक्ल (28) पुत्र मुन्ना लाल …

बड्डूपुर/बाराबंकी। कोतवाली बड्डूपुर क्षेत्र के कस्बा भगौली तीर्थ मे पुरानी नहर के पुल के नीचे एक युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक के परिजनो ने हत्या की आशंका व्यक्त करते हुऐ, पुलिस से पड़ताल की बात कही है।

कोतवाली नगर क्षेत्र के मोहल्ला चित्रगुप्त नगर निवासी लवकुश शुक्ल (28) पुत्र मुन्ना लाल निवासी का शव बड्डूपुर पुलिस ने बरामद किया है। शव से कुछ दूरी पर सडक के किनारे खाई मे मृतक की बाइक भी बरामद की है। स्थानीय लोगो की सूचना पर भगौली चौकी इंचार्ज अमर बहादुर सिंह ने अपने पुलिस कर्मी को साथ लेकर पहुचे फिर शव को बाहर निकाला।

शव के कपड़ो, मोबाइल फोन व डायरी बरामद मृतक की शिनाख्त हुई। परिजनो को सूचना देने के बाद, पुलिस ने शव को अपने कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रतीत होता है कि किसी ने लव कुश की हत्या करके शव और बाइक दूसरी तरफ सडक के किनारे दूर झाड़ियों में फेक दिया है। भगौली चौकी प्रभारी का कहना है कि पीएम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी।

संबंधित समाचार