बरेली: डीजे बजाने को लेकर दो पक्षों में पथराव, 7 लोग घायल, 10 गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली। इज्जतनगर थाना क्षेत्र के कंजदासपुर में डीजे बजाने को लेकर एक ही समुदाय के दो पक्षों की झड़प हो गई। दोनों ओर से दर्जनों लोग लाठी-डंडे लेकर एक-दूसरे से भिड़ गए। देखते ही देखते दोनों पक्षों में जमकर पथराव शुरू हो गया। कई घंटे तक चले बवाल में सात लोग घायल हुए हैं। वहीं …

बरेली। इज्जतनगर थाना क्षेत्र के कंजदासपुर में डीजे बजाने को लेकर एक ही समुदाय के दो पक्षों की झड़प हो गई। दोनों ओर से दर्जनों लोग लाठी-डंडे लेकर एक-दूसरे से भिड़ गए। देखते ही देखते दोनों पक्षों में जमकर पथराव शुरू हो गया। कई घंटे तक चले बवाल में सात लोग घायल हुए हैं।

वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने इस मामले में 10 लोगों को गिरफ्तार किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रोहित सिंह सजवाण ने बताया कि दो पक्षों में हुई मारपीट के मामले में 10 लोगों को गिरफ्तार किया गया और मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।

संबंधित समाचार