अफगानिस्तान में हिमस्खलन से 14 लोगों की मौत, पांच घायल
काबुल। अफगानिस्तान के बदख्शां प्रांत के रेगिस्तान जिले में हिमस्खलन से कम से कम 14 लोगों की मौत हो गई और पांच अन्य घायल हो गये। मीडिया ने अधिकारियों के हवाले से अपनी रिपोर्ट में यह जानकारी दी। अफगानिस्तानी पोर्टल टोलो न्यूज के अनुसार हिमस्खलन की घटना गुरुवार को जरानदब गांव में दोपहर बाद हुई। …
काबुल। अफगानिस्तान के बदख्शां प्रांत के रेगिस्तान जिले में हिमस्खलन से कम से कम 14 लोगों की मौत हो गई और पांच अन्य घायल हो गये। मीडिया ने अधिकारियों के हवाले से अपनी रिपोर्ट में यह जानकारी दी।
अफगानिस्तानी पोर्टल टोलो न्यूज के अनुसार हिमस्खलन की घटना गुरुवार को जरानदब गांव में दोपहर बाद हुई।
टोलो न्यूज ने बदख्शां के गर्वनर के प्रवक्ता नेक मोहम्मद के हवाले से बताया कि जिस क्षेत्र में हिस्खलन की घटना हुई है वह तालिबान के नियंत्रण में है। रिपोर्ट के अनुसार हिमस्खलन के बाद बर्फ के नीचे दबे लोगों को बचाने के लिए तलाश एवं बचाव अभियान जारी है।
