यूनीसेफ की अपील, म्यांमार सेना बच्चों के खिलाफ हिंसा से बचे

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

वाशिंगटन। संयुक्त राष्ट्र बाल कोष (यूनिसेफ) ने म्यांमार के सुरक्षा बलों से बच्चों के खिलाफ हिंसा से बचने की अपील की है। फरवरी में विरोध प्रदर्शन शुरू होने के बाद से अब तक कम से कम पांच बच्चों के मारे जाने की रिपोर्टें हैं। बयान में गुरुवार को कहा गया,“यूनिसेफ ने बच्चों के खिलाफ बल …

वाशिंगटन। संयुक्त राष्ट्र बाल कोष (यूनिसेफ) ने म्यांमार के सुरक्षा बलों से बच्चों के खिलाफ हिंसा से बचने की अपील की है। फरवरी में विरोध प्रदर्शन शुरू होने के बाद से अब तक कम से कम पांच बच्चों के मारे जाने की रिपोर्टें हैं।

बयान में गुरुवार को कहा गया,“यूनिसेफ ने बच्चों के खिलाफ बल के इस्तेमाल की कड़ी शब्दों में निंदा की है जिसमें जीवित गोला-बारूद का उपयोग और बच्चों को अवैध रूप से हिरासत में रखा जाना शामिल है।

यूनीसेफ ने म्यांमार सुरक्षा बलों से तुरंत हिंसा से बचने और बच्चों और युवाओं को नुकसान नहीं पहुंचाने की अपील की है।”

 

संबंधित समाचार