महाराजगंज: छात्रा को बदनाम करने के लिए फेसबुक पर बनाए पांच फर्जी अकाउंट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, महाराजगंज। जनपद अंतर्गत घुघली थाना क्षेत्र की एक छात्रा का सोशल मीडिया पर पांच फर्जी अकाउंट बनाकर अश्लील तस्वीरें पोस्ट करने का एक मामला सामने आया है। इस मामले में पीड़िता के भाई की शिकायत के बाद साइबर सेल व घुघली पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। घुघली के थानेदार दिलीप …

अमृत विचार, महाराजगंज। जनपद अंतर्गत घुघली थाना क्षेत्र की एक छात्रा का सोशल मीडिया पर पांच फर्जी अकाउंट बनाकर अश्लील तस्वीरें पोस्ट करने का एक मामला सामने आया है। इस मामले में पीड़िता के भाई की शिकायत के बाद साइबर सेल व घुघली पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

घुघली के थानेदार दिलीप कुमार सिंह ने बताया कि जल्द ही मामले में आरोपी की गिरफ्तारी कर ली जाएगी। वहीं पीड़िता के भाई ने बताया कि पिछले पांच महीने पूर्व किसी ने सोशल मीडिया पर उसकी बहन के नाम से पांच फर्जी आइडी बनाई है। उन अकाउंट से लगातार बहन की फोटो एडिट कर पोस्ट किया जा रहा है।

अपर पुलिस अधीक्षक निवेश कटियार ने बताया कि पूरे मामले में जांच के लिए साइबर सेल व घुघली पुलिस को लगाया गया है। घुघली थाने पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ आइटी एक्ट के तहत मुकदमा भी दर्ज कराया जा रहा है,उक्त फर्जी एकाउंट्स बनाने वाले के विरुद्ध आवश्यक कार्यवायी की जाएगी।

संबंधित समाचार