बरेली: चाकू दिखाकर ससुर ने किया दुष्कर्म, एफआईआर दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, बरेली। एक महिला पर शादी के बाद से ही उसके ससुर की गंदी नजर पड़ गई। ससुर की गंदी हरकतों के बारे में महिला ने पति व सास को बताया तो उन्होंने विरोध किया। विरोध करने पर ससुर ने झगड़ा किया। आरोप है कि मौका पाकर ससुर ने 15 फरवरी को उसके कमरे …

अमृत विचार, बरेली। एक महिला पर शादी के बाद से ही उसके ससुर की गंदी नजर पड़ गई। ससुर की गंदी हरकतों के बारे में महिला ने पति व सास को बताया तो उन्होंने विरोध किया। विरोध करने पर ससुर ने झगड़ा किया। आरोप है कि मौका पाकर ससुर ने 15 फरवरी को उसके कमरे में घुसकर चाकू दिखाकर रेप किया।

ससुर ने उसकी देवरानी के साथ भी अश्लील हरकत की। महिला ने एडीजी से मामले की शिकायत की थी। एडीजी के आदेश पर बारादरी पुलिस ने ससुर पर दुष्कर्म और दो देवरों व ननद पर ससुर का साथ देने व मारपीट के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

बारादरी के एक मोहल्ले की रहने वाली महिला का आरोप है कि उसकी शादी सात महीने पहले हुई थी। शादी वाले दिन से ही ससुर उस पर गंदी नजर रखने लगा। पहले तो वह खामोश रही लेकिन जब ससुर की हरकतें बढ़ गईं तो उसने पति व सास को बताया।

पति व सास ने उसका साथ दिया तो दो देवर व ननद ससुर के साथ खड़े हो गए। दो महीने पहले उसके एक देवर की शादी हुई तो ससुर ने देवरानी के साथ भी छेड़छाड़ की। जब देवरानी के साथ छेड़छाड़ की शिकायत की गई तो ससुर, दो देवर और ननद ने मारपीट की।

एक दिन ससुर उसके कमरे में घुस आया और दुष्कर्म किया। उसने देवरानी के साथ भी दुष्कर्म करने की धमकी दी। उसने पुलिस से शिकायत की लेकिन कार्रवाई नहीं हुई तो मामले की शिकायत एडीजी से की।

संबंधित समाचार