बरेली: अब महिलाओं को मरहम भी लगाएंगी महिला पुलिसकर्मी
बरेली,अमृत विचार। मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा व उन्हें हर संभव मदद पहुंचाने के लिए कई प्रयास किए जा रहे हैं। सभी थानों में महिला हेल्प डेस्क खोली गई हैं। इनमें थाने में आने वाली महिलाओं की फरियाद सुनी जाती है। महिला हेल्प डेस्क में अब कोई चोटिल महिला आएगी तो उसकी …
बरेली,अमृत विचार। मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा व उन्हें हर संभव मदद पहुंचाने के लिए कई प्रयास किए जा रहे हैं। सभी थानों में महिला हेल्प डेस्क खोली गई हैं। इनमें थाने में आने वाली महिलाओं की फरियाद सुनी जाती है। महिला हेल्प डेस्क में अब कोई चोटिल महिला आएगी तो उसकी चोट पर महिला पुलिसकर्मी मरहम भी लगाएंगी। इसके लिए सभी महिला हेल्प डेस्क में फर्स्ट एड बॉक्स भी रखा जाएगा।
एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने बताया कि अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर 8 मार्च को कई कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ऑनलाइन कई शुरूआत करेंगे। महिला हेल्प डेस्क में फर्स्ट एड बॉक्स रखा जाएगा। सभी थानों की पुलिस को सीएमओ ऑफिस से फर्स्ट एड बॉक्स लाने के लिए कहा है।
उन्होंने बताया कि महिलाओं के लिए पुलिस लाइंस में स्थापित परिक्षेत्रीय साइबर थाना में महिला साइबर सेल खोली जाएगी। इसमें एक महिला एसआई व दो महिला कांस्टेबल मौजूद रहेंगी। आईजी रेंज राजेश कुमार पांडेय ने बताया कि महिला साइबर सेल की तैयारियां की जा रही हैं। मुख्यमंत्री ऑनलाइन इसकी शुरुआत करेंगे।
