बाइक पर सवार होकर आए अज्ञात बंदूकधारी, बरसाईं अंधाधुंध गोलियां, 16 की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अबूजा। उत्तरपश्चिम नाइजीरियों के सोकोटो के तारा गांव में अज्ञात बंदूकधारियों ने हमला कर कम से कम 16 लोगों को मार दिया और नौ अन्य घायल हो गए। मीडिया रिपोर्ट में यह जानकारी दी गयी। एक स्थानीय निवासी लॉवाली उमेह ने फ्रांस मीडिया एजेंसी (एएफपी) न्यूज एजेंसी को शुक्रवार को बताया कि अज्ञात बंदूकधारी मोटरसाइकिल …

अबूजा। उत्तरपश्चिम नाइजीरियों के सोकोटो के तारा गांव में अज्ञात बंदूकधारियों ने हमला कर कम से कम 16 लोगों को मार दिया और नौ अन्य घायल हो गए। मीडिया रिपोर्ट में यह जानकारी दी गयी। एक स्थानीय निवासी लॉवाली उमेह ने फ्रांस मीडिया एजेंसी (एएफपी) न्यूज एजेंसी को शुक्रवार को बताया कि अज्ञात बंदूकधारी मोटरसाइकिल में सवार होकर आए और अंधाधुंध गोलियां बरसानी शरू कर दी।

स्थानीय निवासी ने कहा कि हमने आज 16 लोगों के शवों को दफनाया है। गोलीबारी में नौ अन्य लोग बुरी तरह से घायल हुए हैं। स्थानीय अधिकारियों ने भी 16 लोगों की मौत की पुष्टि की है और बताया कि हमलावर इलाके से 100 से अधिक गायों को ले गए हैं। इस घटना को क्षेत्रीय आपराधिक समूहों की गतिविधियों से जोड़ा जा रहा है और आतंकवादी हमले से इन्कार किया गया है।

संबंधित समाचार