हल्द्वानी: रन फॉर फन रेस में दौड़ेंगी महिलाएं
हल्द्वानी, अमृत विचार। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में कल हल्द्वानी में महिला रन फॉर फन रेस और महिला फुटबॉल मैच का आयोजन होगा। मुख्य विकास अधिकरी एनएस भंडारी ने बताया कि रन फॉर फन रेस सुबह सात बजे नैनीताल रोड स्थित सौरभ होटल से शुरू होकर मिनी स्टेडियम हल्द्वानी में समाप्त होगी। यह रेस …
हल्द्वानी, अमृत विचार। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में कल हल्द्वानी में महिला रन फॉर फन रेस और महिला फुटबॉल मैच का आयोजन होगा।
मुख्य विकास अधिकरी एनएस भंडारी ने बताया कि रन फॉर फन रेस सुबह सात बजे नैनीताल रोड स्थित सौरभ होटल से शुरू होकर मिनी स्टेडियम हल्द्वानी में समाप्त होगी। यह रेस ओपन फॉर आल होगी। सीडीओ ने सभी प्रतिभागियों से सुबह सात बजे तक सौरभ होटल पहुंचने की अपील की है।
उन्होंने बताया कि महिलाओं का फुटबॉल मैच मिनी स्टेडियम में खेला जाएगा। रेस में प्रथम आने वाले को पांच हजार, दूसरे को तीन हजार और तीसरे नंबर के प्रतिभागी को दो हजार का नगद पुरस्कार दिया जाएगा। इसी के साथ ही 10 प्रतिभागियों को एक-एक हजार रुपये का सांत्वना पुरस्कार दिया जाएगा। इस अवसर पर रेस में हिस्सा लेने वाली सभी प्रतिभागियों को टी-शर्ट व आर्गेनिक होली कलर दिया जाएगा। उन्होंने सभी अधिकारियों को सभी तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए हैं।
