बरेली-दिल्ली की पहली उड़ान महिला दिवस को समर्पित

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, बरेली। बरेली के लोगों का हवाई उड़ान का सपना 8 मार्च को पूरा होने जा रहा है। एलाइंस एयर ने बरेली से पहली फ्लाइट उड़ाने के दिन को यादगार बनाने के लिए अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस को चुना है। दिल्ली से बरेली आने वाले एटीआर-72 में पूरा स्टाफ महिलाओं का रहेगा। इसलिए यह फ्लाइट …

अमृत विचार, बरेली। बरेली के लोगों का हवाई उड़ान का सपना 8 मार्च को पूरा होने जा रहा है। एलाइंस एयर ने बरेली से पहली फ्लाइट उड़ाने के दिन को यादगार बनाने के लिए अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस को चुना है। दिल्ली से बरेली आने वाले एटीआर-72 में पूरा स्टाफ महिलाओं का रहेगा। इसलिए यह फ्लाइट महिला दिवस को समर्पित बताई गई है।

एलाइंस एयर कंपनी महिलाओं के सम्मान में बड़े स्तर पर कार्यक्रम भी आयोजित कर रही है। इधर, एटीआर-72 में 70 सीट हैं। इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट दिल्ली से 10 बजे फ्लाइट बरेली एयरपोर्ट पहुंचेगी। 11 बजे बरेली से दिल्ली जाएगी। कार्यक्रम कराने के चलते फ्लाइट के दिल्ली जाने का कार्यक्रम 30 मिनट आगे बढ़ाया गया है। वैसे, बरेली से दिल्ली जाने का समय 10.25 बजे का है। 10 मार्च से एलाइंस एयर के पूर्व शेड्यूल के अनुसार ही फ्लाइट उपलब्ध रहेगी।

ऐसे एटीआर-72 तक पहुंचेंगे यात्री
सबसे पहले टर्मिनल के प्रस्थान गेट पर यूपी पुलिस के जवान यात्रियों का टिकट चेक करेंगे। इसके बाद यात्री लगेज स्कैनर के पास जाएंगे। यहां उनका लगेज चेक होगा। यहां एलाइंस एयर की सिक्योरिटी सामान चेक करेगी फिर यात्री एलाइंस एयर के काउंटर पर पहुंचेंगे। यहां से उन्हें एटीआर-72 तक ले जाया जाएगा। एटीआर-72 में भी चेकिंग प्वाइंट रहता है। इधर, एलाइंस एयर के प्रबंधक सचिन कुमार के नेतृत्व में कई शहरों से आए स्टाफ ने टर्मिनल की कमान संभाल ली है।

प्राधिकरण ने टि्वटर हैंडल पर बरेली से उड़ान की पोस्ट शेयर की
बरेली। भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण ने अपने ऑफिशियल टि्वटर हैंडल पर पोस्ट शेयर करते हुए बताया है कि बरेली एयरपोर्ट से दिल्ली एयरपोर्ट तक एलाइंस एयर की उद्घाटन उड़ान 8 मार्च को होगी। हवाई अड्डे पर दो एटीआर-72 विमान, छह चेक इन काउंटर, दो कन्वेयर बेल्ट और चिकित्सा निरीक्षण कक्ष की पार्किंग के लिए एप्रन से सुसज्जित किया गया है।

संबंधित समाचार