बाराबंकी: महिलाओं को पार्टी की सदस्यता ग्रहण करा बोले अरविंद गोप- सपा ने चलाई थीं अनेकों योजनाएं
बाराबंकी। शहर के सिविल लाइन स्थित आवास पर समाजवादी पार्टी के पूर्व प्रदेश महासचिव अरविंद कुमार सिंह गोप के नेतृत्व में दर्जनों महिलाओं ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। सभी महिलाओं को महिला सभा की नगर अध्यक्ष पूनम यादव और लखनऊ की पूर्व महानगर उपाध्यक्ष शबनम खान ने माला पहनाकर स्वागत किया। इसी क्रम …
बाराबंकी। शहर के सिविल लाइन स्थित आवास पर समाजवादी पार्टी के पूर्व प्रदेश महासचिव अरविंद कुमार सिंह गोप के नेतृत्व में दर्जनों महिलाओं ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। सभी महिलाओं को महिला सभा की नगर अध्यक्ष पूनम यादव और लखनऊ की पूर्व महानगर उपाध्यक्ष शबनम खान ने माला पहनाकर स्वागत किया। इसी क्रम में ताज खान को अल्पसंख्यक सभा नगर अध्यक्ष ने नगर उपाध्यक्ष नियुक्त किया जिसका नियुक्ति पत्र अरविन्द गोप ने ताज खान को देकर नई जिम्मेदारी सौंपी।
इस मौके पर अरविंद गोप ने कहा कि ज़ब उत्तर प्रदेश में सपा की सरकार थी तो हमारे नेता प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने महिलाओं के लिए अनेकों योजनाएं चलाई थी। जिसमे समाजवादी पेंशन योजना, महिलाओं के लिए लोहिया आवास योजना, पति की मृत्यु के उपरान्त पारिवारिक सहायता, वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन, लड़कियों की शादी के लिए शादी अनुदान योजना, लड़कियों को कन्या विद्या धन योजना, नई रोशनी उसका कल योजना अन्य तमाम तरह की योजनाएं संचालित की जा रही थी। परन्तु आज ज्यादातर योजनाओं को या तो बन्द कर दिया गया है या फिर उसका नाम बदल दिया गया है।
इस मौके पर मुख्य रूप से मौजूद लोगों में पूर्व विधायक राम गोपाल रावत, पूर्व अध्यक्ष डॉ. कुलदीप सिंह, नसीम कीर्ति, हशमत अली गुड्डू, हफीज सलमानी, चौधरी शमीम, शकील सिद्दीकी, जैसीराम यादव, जावेद अंसारी, ताज खान, तबस्सुम खान, शहनाज़ बानो, सय्यदा सोनी, राधा, गुड़िया, शन्नो, तहरून निशा, रुखशाना, राशिदा बानो, अमीदा खातून, रामावती और परवीन बानो सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।
