बरेली: होली से पहले 40 खस्ताहाल बसों को सही कर दौड़ाने की तैयारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, बरेली। होली पर इस बार यात्रियों को बसों का इंतजार नहीं करना होगा। परिवहन निगम अतिरिक्त बसों के संचालन की योजना बना रहा है। इसके लिए 40 पुरानी खस्ताहाल बसों को सड़क पर दौड़ाया जाएगा। वर्कशॉप में खड़ीं इन बसों की मरम्मत शुरू हो गई है। त्योहारों पर ट्रेनों से लेकर बसों तक …

अमृत विचार, बरेली। होली पर इस बार यात्रियों को बसों का इंतजार नहीं करना होगा। परिवहन निगम अतिरिक्त बसों के संचालन की योजना बना रहा है। इसके लिए 40 पुरानी खस्ताहाल बसों को सड़क पर दौड़ाया जाएगा। वर्कशॉप में खड़ीं इन बसों की मरम्मत शुरू हो गई है।

त्योहारों पर ट्रेनों से लेकर बसों तक यात्रियों की भरमार हो जाती है। इसे लेकर इस बार परिवहन विभाग वर्कशॉप में खड़ी खस्ताहाल बसों की मरम्मत में जुट गया है। करीब 40 बसों का संचालन मार्च में ही शुरू होगा। अफसरों का दावा है कि सौ फीसदी क्षमता से संचालन शुरू कर दिया जाएगा जिन रूटों पर सवारियों की संख्या सबसे अधिक होगी उसी रूट पर सबसे अधिक बसें संचालित होंगी। बसों की कमी को दूर करने के लिए मरम्मत के अभाव में खड़ी बसों को फिट कर संचालन योग्य किया जा रहा है।

मुख्यालय के आदेश पर होली के लिए अभी से इंतजाम किए जा रहे हैं। मरम्मत के अभाव में खड़ी बसों को भी संचालन योग्य बनाया जा रहा है। त्योहार पर रोडवेज बसों की कमी नहीं होने दी जाएगी।
– आरके त्रिपाठी, क्षेत्रीय प्रबंधक रोडवेज

संबंधित समाचार