बाराबंकी: बस और कार की भिड़ंत में एक की मौत
मसौली/बाराबंकी, अमृत विचार। थाना सफदरगंज अन्तर्गत सोमवार की सुबह परिवाहन विभाग की एक बस और कार में टक्कर हो गयी। जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गयी। जबकि दूसरा गम्भीर रुप से घायल हो गया। पुलिस ने लाश का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। जबकि गम्भीर रुप से घायल युवक को इलाज के …
मसौली/बाराबंकी, अमृत विचार। थाना सफदरगंज अन्तर्गत सोमवार की सुबह परिवाहन विभाग की एक बस और कार में टक्कर हो गयी। जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गयी। जबकि दूसरा गम्भीर रुप से घायल हो गया।
पुलिस ने लाश का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। जबकि गम्भीर रुप से घायल युवक को इलाज के लिये लखनऊ ट्रामा सेन्टर रिफर किया गया। सफदरगंज पुलिस के अनुसार सोमवार की सुबह शिकोहाबाद निवासी हिमांशु विश्वकर्मा पुत्र धर्मपाल कार से अयोध्या की ओर जा रहे थे कार चालक अमिताभ मिश्रा जैसे ही प्यारेपुर सरैंया गांव के निकट पहुँचे वैसे ही कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर पार कर सामने से आ रही अवध डिपो की रोडवेज बस से टकरा गयी।
बस से हुई जबरदस्त टक्कर से कार के परखच्चे उड़ गये और कार में सवार हिमांशु की मौत हो गयी तथा अमिताभ मिश्रा गम्भीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुँची सफदरगंज पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया जिसे ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर किया गया है।
