बरेली: नारी सम्मान और सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध हो हर व्यक्ति- डा. लता अग्रवाल
अमृत विचार, बरेली। महिला दिवस के मौके पर सोमवार को बरेली इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी में रोहिलखंड कालेज ऑफ पैरामेडिकल साइंस, बीआईयू कालेज ऑफ फार्मेसी, बीआईयूी कालेज ऑफ मैनेजमेंट के छात्र-छात्राओं ने संयुक्त रूप से विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कर नारी शक्ति के विभिन रूपों को प्रस्तुत किया। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद …
अमृत विचार, बरेली। महिला दिवस के मौके पर सोमवार को बरेली इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी में रोहिलखंड कालेज ऑफ पैरामेडिकल साइंस, बीआईयू कालेज ऑफ फार्मेसी, बीआईयूी कालेज ऑफ मैनेजमेंट के छात्र-छात्राओं ने संयुक्त रूप से विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कर नारी शक्ति के विभिन रूपों को प्रस्तुत किया।
इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद बरेली इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी की कुलपति डा. लता अग्रवाल ने सभी महिलाओं को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति को नारी के प्रति सम्मान और सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध रहना चाहिए। इस मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया।
इस दौरान प्राचार्य डा. पुष्पेंद्र कन्नौजिया ने भी छात्र-छात्राओं को संबोधित किया। बीआईयू कालेज ऑफ फार्मेसी और बीआई कालेज ऑफ मैनेजमेंट फैकल्टी ऑफ पैरामेडिकल साइंसेज के छात्र-छात्राओं ने कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम के अंत में छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम का संचालन बीपीटी द्वितीय वर्ष की छात्रा इसमां खान, बीएससी एमएलटी की छात्रा अंजलि शर्मा ने संयुक्त रूप से किया। इस दौरान डा. सीमा बट ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम की समन्वयक डा. मनिका विश्नोई, डा. सुमन, डा. नेहा पाठक, डा. महिमा शर्मा, डा. गुलफशां सैफी आदि मौजूद रहे।
संक्षिप्त आयोजन कर मनाया महिला दिवस
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर इंस्टीट्यूट ऑफ डेंटल साइंसेज में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मौजूद महिलाएं।
बरेली। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर सोमवार को इंस्टीट्यूट ऑफ डेंटल साइंसेज में एक संक्षिप्त कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें संस्थान में कार्यरत महिलाओं और अध्ययनरत इंटर्न छात्राओं ने प्रतिभाग किया। विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया गया। सभी महिलाओं ने गर्मजोशी और उत्साह के साथ प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का संचालन प्रशासनिक अधिकारी सीएस कांडपाल, डा. आशुतोष अग्रवाल, डा. प्रेरणा अग्रवाल और डा. शिवांगी शर्मा ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम का समापन संस्थान के प्राचार्य डा. सत्यजीत नायक ने विभिन्न खेलों में प्रथम आई महिला प्रतिभागियों को पुरस्कृत कर किया।
