बरेली: जंक्शन के सर्कुलेटिंग एरिया में लगेंगे दो और ट्रू कलर डिस्प्ले

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, बरेली। ट्रेन से यात्रा करने वालों को अब ट्रेनों की स्थिति जानने में समस्याएं नहीं होंगी। यात्रियों की सुविधाओं के लिए जंक्शन के सर्कुलेटिंग एरिया में दो और ट्रू कलर डिसप्ले लगाया जा रहा है जिससे यात्रियों को ट्रेनों की सही स्थिति के बारे में जानकारी मिल सके। लाकडाउन के बाद बंद हुआ …

अमृत विचार, बरेली। ट्रेन से यात्रा करने वालों को अब ट्रेनों की स्थिति जानने में समस्याएं नहीं होंगी। यात्रियों की सुविधाओं के लिए जंक्शन के सर्कुलेटिंग एरिया में दो और ट्रू कलर डिसप्ले लगाया जा रहा है जिससे यात्रियों को ट्रेनों की सही स्थिति के बारे में जानकारी मिल सके।

लाकडाउन के बाद बंद हुआ ट्रेनों का संचालन अब तेज हो गया है। होली के नजदीक आते ही रेलवे की तरफ से ट्रेनों की संख्या भी बढ़ाई जा रही है। यात्रियों की भीड़ बढ़ने पर पूछताछ काउंटर पर भी भीड़ हो जाती है। इससे यात्रियों को ट्रेनों की सटीक जानकारी नहीं मिल पाती।

इन्हीं सब समस्याओं से निपटने के लिए के लिए मुख्य द्वार के पास मुरादाबाद मंडल की तरफ से दो और ट्रू कलर डिस्प्ले लगाए जा रहे हैं। इस पर भी ट्रेनों की स्थिति के बारे में जानकारी मिल सकेगी। जंक्शन पर अब तीन जगहों से ट्रेनों की स्थिति की जानकारी ली जा सकेगी।

संबंधित समाचार