बरेली: पति और नंदोई को दुष्कर्म के आरोप में फंसा रही महिला
अमृत विचार, बरेली। पारिवारिक विवाद में एक विवाहिता ने प्रेमनगर थाने में पति समेत ससुरालियों के खिलाफ दहेज एक्ट व मुस्लिम महिला अध्यादेश के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई थी। ससुरालियों ने आरोप गलत बताकर कोर्ट से जमानत ले ली। इससे झल्लाई बहू पति और नंदोई पर दुष्कर्म का आरोप लगा रही है। घटना जिस दिन …
अमृत विचार, बरेली। पारिवारिक विवाद में एक विवाहिता ने प्रेमनगर थाने में पति समेत ससुरालियों के खिलाफ दहेज एक्ट व मुस्लिम महिला अध्यादेश के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई थी। ससुरालियों ने आरोप गलत बताकर कोर्ट से जमानत ले ली। इससे झल्लाई बहू पति और नंदोई पर दुष्कर्म का आरोप लगा रही है।
घटना जिस दिन की बताई गई है उस दिन दोनों शहर में भी नहीं थे। सोमवार को प्रेमनगर निवासी बुजुर्ग दंपति एसएसपी ऑफिस पहुंचे। एसपी क्राइम को सौंपी शिकायत में बताया कि उनकी बहू ने कुछ समय पहले बेटे समेत परिवार के अन्य लोगों के खिलाफ दहेज एक्ट समेत अन्य गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद दंपति ने आरोप गलत बताते हुए कोर्ट से जमानत ले ली। उनके बेटे को भी अंतरिम जमानत मिल गई। वह दिल्ली में काम कर रहा है।
आरोप है कि अब महिला जबरन झूठे आरोप उनके बेटे और परिवार पर लगा रही है। दंपति ने बताया कि महिला ने तीन फरवरी की घटना दिखाते हुए उनके बेटे और दामाद के खिलाफ एक शिकायत पत्र प्रेमनगर पुलिस को सौंपा। महिला ने बताया कि दोनों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। साथ ही विरोध पर मारपीट की। तेजाब डालने का प्रयास किया। दंपति का कहना है कि उनकी बहू जिस दिन की घटना बता रही है उस दिन उनका दामाद दिल्ली में और बेटा बिल्सी में था। एसपी क्राइम ने दंपति को निष्पक्ष जांच का आश्वास दिया है।
