आज का राशिफल | 10 मार्च, 2021

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मेष राशि आज माता-पिता से आशीर्वाद प्राप्त होगा। रुका हुआ धन आपको वापस प्राप्त हो सकता है। आत्मविश्वास और मनोबल में वृद्धि होगी। इंजीनियर्स को नये प्रोजेक्ट्स में काम मिल सकता है। सबके प्रति सम्मान का भाव रखें। वृष राशि आज जीवनसाथी के साथ सामंजस्य अच्छा रहेगा। परिवार जनों के प्रति आप कृतज्ञ रहेंगे। व्यवसाय …

मेष राशि

आज माता-पिता से आशीर्वाद प्राप्त होगा। रुका हुआ धन आपको वापस प्राप्त हो सकता है। आत्मविश्वास और मनोबल में वृद्धि होगी। इंजीनियर्स को नये प्रोजेक्ट्स में काम मिल सकता है। सबके प्रति सम्मान का भाव रखें।

वृष राशि

आज जीवनसाथी के साथ सामंजस्य अच्छा रहेगा। परिवार जनों के प्रति आप कृतज्ञ रहेंगे। व्यवसाय उत्तम किन्तु धीमी गति से होगा। विश्वसनीय लोगों से ही सम्पर्क रखें। कोर्ट-कचहरी के
मामलों में आप भाग्यशाली रहेंगे।

मिथुन राशि

आज नौकरीपेशा लोगों को जॉब बदलने से पहले थोड़ी जांचपरख कर लेनी चाहिए। भारी और तलाभुना भोजन करने से आपको बचना चाहिये। किसी रिश्तेदार से शुभ समाचार मिलेगा।

कर्क राशि

आज घर में सुख-शान्ति बनी रहेगी। बुद्धि और विवेक का सही उपयोग करेंगे। आर्थिक मामलों में आपको सफलता मिल सकती है। सोशल मीडिया में आप आज काफी सक्रिय रहने वाले हैं। स्वास्थ्य की कोई समस्या दूर होगी।

सिंह राशि

आज अचल सम्पत्ति के मामले में आपको लाभ प्राप्त होगा। सोचे हुए कार्य आज आसानी से पूरे हो जायेंगे। अपने व्यक्तित्व को निखारने काप्रयास करें। जॉब को लेकर यात्रा हो सकती है। आपकी कार्यक्षमता में वृद्धि होगी।

कन्या राशि

आज दाम्पत्य सम्बन्ध में मधुरता रहेगी। भविष्य को लेकर कुछ नये निर्णय ले सकते हैं। मित्रों और बड़े भाई-बहनों की सलाह आपके लिये लाभकारी होगी। नये व्यवसाय को शुरू करने में जल्दबाज़ी न करें। आपके पराक्रम में वृद्धि होगी।

तुला राशि

आज मनोनुकूल कार्य व्यवसाय शुरू करने में आसानी होगी। कार्यक्षेत्र पर आपको अधिक ध्यान देना पड़ेगा। समाज की भलाई के लिये काम करेंगे। आपकी भावुकता और उदारता का लोग गलत लाभ उठा सकते हैं।

वृश्चिक राशि

आज पैतृक व्यवसाय में आप कुछ नवाचार कर सकते हैं। सुस्त पड़े कारोबार में तेजी आयेगी। धार्मिक स्थल की यात्रा करने की योजना बनायेंगे। विदेश में शिक्षा के लिये उत्सुक छात्रों को लाभ मिल सकता है।

धनु राशि

आज आपको अहंकार से बचना चाहिये। नयावाहन खरीद सकते हैं। छोटी-छोटी बातों को ज्यादा महत्व न दें। असंयमित भोजन के कारण दिनचर्या प्रभावित हो सकती है। फालतू के कार्यों में अपने मूल्यवान समय को बर्बाद न करें।

मकर राशि

आज आकस्मिक धन लाभ होने के योग बन रहे हैं। व्यापार और नौकरीपेशा दोनों ही तरह के लोगों के लिये दिन काफी शुभ सिद्ध होगा। सभी आवश्यक कार्यों को अपने नियन्त्रण में ही रखें। जीवनसाथी आपको कोई शुभ खबर सुना सकता है।

कुंभ राशि

आज किसी महत्वपूर्ण कार्य के रुकने के कारण निगेटिविटी आ सकती है। लोग आपके कार्य का श्रेय लेने काप्रयास कर सकते हैं। अचानक यात्रा करने से थोड़ी परेशानी होगी। आज आपको दोस्तों के साथ समय बिताना चाहिये।

मीन राशि

आज बॉस आपकी पीठ थपथपा सकते हैं। आपनी रचनात्मक अभियोग्यता लोगों के सामने निखर कर आयेगी। किसी बड़ी कम्पनी से जॉब के ऑफर मिल सकते हैं। यदि आप वक्ता हैं तो आपको किसी बड़े मंच से सम्मान मिल सकता है।