हल्द्वानी: कौन कहता है रावत राज खत्म हो गया? तब भी रावत था अब भी रावत है…
हल्द्वानी, अमृत विचार। सोशल मीडिया पर बुधवार को भी प्रदेश की सियासत में हुई उथल-पुथल का मुद्दा छाया रहा। त्रिवेंद्र सिंह रावत के मुख्यमंत्री पद से हटने और तीरथ सिंह रावत के मुख्यमंत्री बनने तक व्हाटस एप, फेसबुक, इंस्टाग्राम, ट्वीटर पर सिर्फ जाने वाले और आने वाले सीएम ही छाए रहे। समर्थकों ने बधाई दी …
हल्द्वानी, अमृत विचार। सोशल मीडिया पर बुधवार को भी प्रदेश की सियासत में हुई उथल-पुथल का मुद्दा छाया रहा। त्रिवेंद्र सिंह रावत के मुख्यमंत्री पद से हटने और तीरथ सिंह रावत के मुख्यमंत्री बनने तक व्हाटस एप, फेसबुक, इंस्टाग्राम, ट्वीटर पर सिर्फ जाने वाले और आने वाले सीएम ही छाए रहे। समर्थकों ने बधाई दी तो विरोधियों ने तरह-तरह के कमेंट्स, बयानों के जरिए आक्रोश निकाला।
पेश है सोशल मीडिया पर वायरल हुए पोस्ट के अंश :
= कौन कहता है रावत राज खत्म हो गया…तब भी रावत था अब भी रावत है
= तब भी टीएसआर थे अब भी टीएसआर है
= एक बार फिर टीएसआर बने मुख्यमंत्री
= और डकवर्थ लुइस नियम के हिसाब से तीरथ सिंह रावत बने मुख्यमंत्री
= देखते रह गए भट्ट-धन सिंह, पाप हरने आ गए तीरथ
= 10 वें मुख्यमंत्री बने तीरथ सिंह रावत
= बधाई देने वालों का तांता =
पौड़ी गढ़वाल सांसद तीरथ सिंह रावत के सीएम बनते ही उन्हें बधाई देने वालों का तांता लग गया। भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं ने उनकी प्रदेश महामंत्री और प्रदेशाध्यक्ष रहते हुए तो सांसद बनने पर खुशी में झूमते हुए की तस्वीरें व वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल की और बधाइयां दीं। पीएम नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत उत्तराखंड के पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत व अन्य प्रमुख हस्तियों ने भी उन्हें शुभकामनाएं देते हुए ट्वीट किया।
