महराजगंज: अधिकारियों संग बैठक में बोले पुलिस महानिरीक्षक, पंचायत चुनाव के दृष्टिगत अभियान चलाकर करें कार्यवाही

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, महराजगंज। आगामी पंचायत चुनाव व त्योहारों के दृष्टिगत बुधवार को पुलिस महानिरीक्षक गोरखपुर राजेश डी मोडक द्वारा पुलिस अधीक्षक महराजगजं प्रदीप गुप्ता की उपस्थिति में जनपद के समस्त प्रशासनिक अधिकारियों, सीमा सुरक्षा बल के अधिकारियों, कस्टम, सुरक्षा एजेंसियों के अधिकारियों, इण्डियन इमीग्रेशन एवं भारत नेपाल सीमा क्षेत्र के सभ्रांत व्यक्तियों, पत्रकारों, व्यपारियों एंव …

अमृत विचार, महराजगंज। आगामी पंचायत चुनाव व त्योहारों के दृष्टिगत बुधवार को पुलिस महानिरीक्षक गोरखपुर राजेश डी मोडक द्वारा पुलिस अधीक्षक महराजगजं प्रदीप गुप्ता की उपस्थिति में जनपद के समस्त प्रशासनिक अधिकारियों, सीमा सुरक्षा बल के अधिकारियों, कस्टम, सुरक्षा एजेंसियों के अधिकारियों, इण्डियन इमीग्रेशन एवं भारत नेपाल सीमा क्षेत्र के सभ्रांत व्यक्तियों, पत्रकारों, व्यपारियों एंव पुलिस अधिकारियों के साथ थाना सोनौली पर गोष्ठी का आयोजन किया गया।

जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक थानाध्यक्षों व आबकारी विभाग को निर्देशित किया कि अवैध कच्ची शराब का निष्कर्षण एवं बिक्री पर प्रतिबंध लगाएं। अगर कहीं ऐसी सूचना मिलती है तो उसके खिलाफ आवश्यक कार्यवाही भी की जाये। साथ ही यह भी निर्देशित किया गया कि आगामी पंचायत चुनाव पर कड़ी नजर रखें कि कहीं भी शराब वितरण न होने पाए। अगर इस तरह की कहीं सूचना मिलती है तो संबंधित के खिलाफ आवश्यक कार्यवाही करें। साथ ही पंचायत चुनाव के दृष्टिगत अभियान चलाकर प्रभावी निरोधात्मक कार्यवाही करें।

आईजी ने कहा कि सीमा से लगे पगडन्डी व सीमा क्षेत्र रास्तों पर पेट्रोलिंग, रात्रि गस्त लगातार की जाए। साथ ही जनप्रतिनिधियों, वर्तमान व पूर्व प्रधान, ग्राम पंचायत, क्षेत्र पंचायत, जिला पंचायत सदस्यों के साथ कानून एवं शांति व्यवस्था सम्बन्धी बैठक भी की जाए। इस बैठक में क्षेत्राधिकारी नौतनवा, निचलौल, फरेन्दा व प्रभारी निरीक्षक थानाध्यक्ष नौतनवा, परसामलिक, सोनौली, बरगदवा, कोल्हुई, ठूठीबारी एवम् निचलौल मौजूद रहे।

संबंधित समाचार