हरदोई: अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत
कछौना, हरदोई। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत लखनऊ हरदोई मार्ग पर हरदासपुर तिराहे पर बीती रात अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत हो गई। पुलिस ने परिचय पत्र के आधार पर परिजनों को सूचना दी। परिजनों के अनुसार मृतक वाजिद अली पुत्र इस्तियाक उम्र 22 वर्ष निवासी पखेरी थाना धनोरा जिला अमरोहा प्रयागराज में …
कछौना, हरदोई। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत लखनऊ हरदोई मार्ग पर हरदासपुर तिराहे पर बीती रात अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत हो गई। पुलिस ने परिचय पत्र के आधार पर परिजनों को सूचना दी। परिजनों के अनुसार मृतक वाजिद अली पुत्र इस्तियाक उम्र 22 वर्ष निवासी पखेरी थाना धनोरा जिला अमरोहा प्रयागराज में निजी फैक्ट्री में मजदूरी करता था। वह मोटरसाइकिल से घर आ रहा था।
मंगलवार की देर रात हरदासपुर के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से मृत्यु हो गई। कछौना पुलिस ने गश्त के दौरान घायल युवक को देखा, जिसे वह तत्काल अपने वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां पर डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
मृतक के पहचान पत्र के आधार पर सूचना दी गई। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। परिजनों द्वारा कछौना पुलिस को तहरीर नहीं दी गई है।
