बाराबंकी: विवाहिता की मौत, पिता का आरोप- भैंस व सोने की जंजीर ना देने के कारण ससुरालियों ने की हत्या
रामसनेहीघाट, बाराबंकी। बुधवार की सुबह एक 24 वर्षीय महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका के पिता ने पति सहित चार लोगों पर दहेज हत्या का मुकदमा असंद्रा थाने में दर्ज कराया है। जानकारी के मुताबिक बुधवार की सुबह असंद्रा थाना क्षेत्र अंतर्गत बबुरी गांव निवासी विवेकानंद तिवारी की 24 वर्षीय पत्नी वंदना …
रामसनेहीघाट, बाराबंकी। बुधवार की सुबह एक 24 वर्षीय महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका के पिता ने पति सहित चार लोगों पर दहेज हत्या का मुकदमा असंद्रा थाने में दर्ज कराया है। जानकारी के मुताबिक बुधवार की सुबह असंद्रा थाना क्षेत्र अंतर्गत बबुरी गांव निवासी विवेकानंद तिवारी की 24 वर्षीय पत्नी वंदना घर के अंदर एक कमरे में पंखे से लटकी हुई मिली।
जिसे देखकर परिजन उसे फंदे से उतारकर इलाज के लिए सीएचसी बनीकोडर लाए। जहां चिकित्सकों ने वंदना को मृत घोषित करके थाने पर सूचना दी। मौके पर पहुंचे रामसनेहीघाट के सब इंस्पेक्टर ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया।
4 वर्ष पूर्व हुई थी शादी
मिश्रण पुरवा मजरे शुकुल बाजार निवासी साहेब लाल ने अपनी लाडली बेटी वंदना की शादी 4 वर्ष पूर्व बबुरी गांव निवासी विवेकानंद के साथ की थी। मृतका के दो पुत्रों में 3 वर्षीय शुभ व 2 वर्षीय सौभाग्य भी है।
मृतका के पिता ने दर्ज कराया दहेज हत्या का मुकदमा
वंदना के पिता साहेब लाल ने असंद्रा थाने पर तहरीर देकर पति विवेकानंद तिवारी, विवेकानंद के माता पिता के साथ ही उसके छोटे भाई पर भैस व सोने की जंजीर ना देने के कारण वंदना को प्रताड़ित किए जाने के बाद बुधवार को गला दबाकर हत्या कर दिए जाने की तहरीर दी है।
पुलिस ने दर्ज किया हत्या का मुकदमा
असंद्रा कोतवाली प्रभारी के मुताबिक मृतका के पिता की तहरीर पर दहेज हत्या का मुकदमा चार लोगों के विरुद्ध दर्ज करके कार्रवाई की जा रही है।
