पीलीभीत: 10 लाख के लिए विवाहिता को पीटकर घर से निकाला, एफआईआर दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, पीलीभीत। नवविवाहिता को दहेज के लिए 10 लाख रुपये नहीं देने पर उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट कर घर से बाहर निकाल दिया गया। आरोप है कि पति ने उसके एकाउंट से जबरन अपने खाते में नौ लाख रुपये ट्रान्सफर करा लिए हैं। पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज कर विवेचना शुरू कर …

अमृत विचार, पीलीभीत। नवविवाहिता को दहेज के लिए 10 लाख रुपये नहीं देने पर उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट कर घर से बाहर निकाल दिया गया। आरोप है कि पति ने उसके एकाउंट से जबरन अपने खाते में नौ लाख रुपये ट्रान्सफर करा लिए हैं। पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

कोतवाली क्षेत्र के आवास विकास निवासी अमिता शर्मा ने कोतवाली में दर्ज एफआईआर में कहा है कि उसका विवाह 27 नवंबर 2020 को प्रियांशु पाठक निवासी बृजलोक कालोनी थाना प्रेमनगर बरेली के साथ हुआ था। शादी के बाद उससे दहेज में 10 लाख रुपये की मांग की जाती थी। दहेज न देने पर गालीगलौज और मारपीट की जाती थी। जानकारी होने पर उसके पिता ने स्टेट बैंक के उसके बचत खाते में नौ लाख रुपये भी जमा कर दिए थे।

आरोप है कि उसके पति, सास, ससुर और ननद ने डरा धमकाकर उससे चेक पर हस्ताक्षर कराकर पति प्रियांशु के खाते में रुपये स्थानांतरित करा लिए। चार मार्च 2021 को सुबह पौने दस बजे ससुराल पक्ष के लोगों ने गाली-गलौज करते हुए उसको अपने घर पर रखने से इंकार कर दिया। इसके बाद मायके के लोग ससुराल आकर ले उसे विदा कराकर ले गए।

सात मार्च को उसके ससुराल पक्ष के लोग मायके आए और पुनः दहेज में 10 लाख रुपये मांगे। नहीं देने तक वापस ले जाने से इंकार कर दिया। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर पति प्रियांशु पाठक, सास शांतिदेवी, ससुर सर्वेश्वर नाथ पाठक, ननद स्वाति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज