बरेली: कक्षाओं के संचालन पर फैसला 13 मार्च को
अमृत विचार, बरेली। बरेली कॉलेज में 16 मार्च से शुरू हो रहीं सेमेस्टर परीक्षाओं के दौरान कक्षाएं संचालित होंगी या नहीं। इसे लेकर 13 मार्च को प्राचार्य डा. अनुराग मोहन ने बैठक बुलाई है। अधिक संख्या में परीक्षार्थियों के होने और परीक्षा फार्म जमा करने की वजह से कक्षाएं के संचालित होने को लेकर संशय …
अमृत विचार, बरेली। बरेली कॉलेज में 16 मार्च से शुरू हो रहीं सेमेस्टर परीक्षाओं के दौरान कक्षाएं संचालित होंगी या नहीं। इसे लेकर 13 मार्च को प्राचार्य डा. अनुराग मोहन ने बैठक बुलाई है। अधिक संख्या में परीक्षार्थियों के होने और परीक्षा फार्म जमा करने की वजह से कक्षाएं के संचालित होने को लेकर संशय बना हुआ है। हजारों की संख्या में छात्रों के पहुंचने से स्थिति को संभालने में दिक्कत होगी क्योंकि शिक्षक परीक्षाओं में भी ड्यूटी करेंगे।
इससे पहले सुधार परीक्षा के दौरान भी कक्षाएं संचालित नहीं हुई थीं। बरेली कॉलेज में पांच हजार से अधिक परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। सुबह के वक्त मुख्य परीक्षा के संस्थागत फार्म जमा किए जा रहे हैं। 10 मार्च से दोपहर 2 बजे के बाद से निजी फार्म जमा होने शुरू हो गए हैं। रोजाना काउंटर पर भीड़ लग रही है। प्राचार्य ने बताया कि बैठक में सभी शिक्षकों की राय ली जाएगी। उसके बाद निर्णय लिया जाएगा।
अभी एलएलबी विभाग व अन्य विभागों में वैकल्पिक तौर पर कक्षाएं संचालित करने का शेड्यूल तैयार किया जा रहा है। बरेली कॉलेज में फार्म जमा करने को लेकर काउंटर पर बुधवार को भीड़ लगी थी। कई कर्मचारी गायब थे। इसके बाद प्राचार्य ने कर्मचारियों का रजिस्टर अपने दफ्तर में रखवा लिया और सभी को सुबह साढ़े 10 बजे तक उपस्थिति दर्ज कराने के निर्देश दिए। समय पर न पहुंचने वालों की अनुपस्थिति लगा दी जाएगी।
शिक्षकों ने वेतन को लेकर किया घेराव
बरेली कॉलेज के शिक्षकों ने बुधवार को वेतन न मिलने की वजह से प्राचार्य का घेराव किया। प्राचार्य ने सैलरी बनाने वाले बाबू और अधिकारियों को बुला लिया। बताया गया कि डाटा फीडिंग में कुछ गलती की गई है। जल्द ही इसे सुधार कर सैलरी दी जाएगी। भविष्य में दिक्कत न हो इसके लिए साफ्टवेयर भी खरीदा जाएगा। शिक्षकों ने कहा कि जल्द सैलरी न मिली तो प्रदर्शन किया जाएगा।
