बरेली: होटल में जाने पर सता रहा था पकड़े जाने का डर, प्रेमी युगल पहुंचे जिला अस्पताल के टॉयलेट में और फिर…

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, बरेली। जिला अस्पताल में प्रेमी जोड़ा रंगरेलियां मना रहा था। अस्पताल के कर्मचारी की नजर उन पर पड़ी तो उसने हंगामा शुरू कर दिया। इसके बाद प्रेमी जोड़े को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। वहीं, पुलिस के सामने युवक और युवती ने माफी मांगकर दोबारा ऐसा न होने की बात कही। उसके …

अमृत विचार, बरेली। जिला अस्पताल में प्रेमी जोड़ा रंगरेलियां मना रहा था। अस्पताल के कर्मचारी की नजर उन पर पड़ी तो उसने हंगामा शुरू कर दिया। इसके बाद प्रेमी जोड़े को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। वहीं, पुलिस के सामने युवक और युवती ने माफी मांगकर दोबारा ऐसा न होने की बात कही। उसके बाद उन्हें हिदायत देकर छोड़ दिया गया। अस्पताल परिसर में यह मामला पूरे दिन चर्चा का विषय बना रहा। वहीं कुछ लोगों ने हंगामे का वीडियो बनाकर वायरल भी कर दिया।

जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड के टॉयलेट की ओर दो प्रेमी युगल जा रहे थे। कर्मचारियों ने जब दोनों को टॉयलेट की ओर जाते देखा तो उन्हें शक हुआ। जब दोनों एक ही टॉयलेट में घुस गए तो कर्मचारी भी उनके पीछे टॉयलेट के पास पहुंच गए। कर्मचारी ने जब टॉयलेट का नजारा देखा तो वह हैरान रह गया। प्रेमी-प्रेमिका वहां आपत्तिजनक हालत में रंगरेलियां मना रहे थे।

दोनों को रंगरेलियां मनाते देखकर कर्मचारी ने शोर मचाना शुरू कर दिया। इसके बाद कर्मचारी और मरीजों के तीमारदारों ने जमकर हंगामा किया। सूचना मिलने पर अस्पताल चौकी इंचार्ज भी मौके पर पहुंच गए। चौकी प्रभारी ने प्रेमी युगल से पूछताछ की तो वह अपनी गलती मानते हुए रोने लगे। इसके बाद पुलिस ने उनके परिवार के लोगों को बुलाकर उन्हें सुपुर्द कर दिया।

बताया जा रहा है कि दोनों की हाल में शादी होनी है। प्रेमी युगल बारादरी क्षेत्र के रहने वाले हैं। युवती बरेली कॉलेज में बीकॉम की छात्रा है। वहीं, दोनों आपस में रिश्तेदार भी हैं। दोनों की फोन पर लंबे समय तक बातचीत भी होती थी। शहर के किसी होटल में जाने पर पकड़े जाने के डर से वह अपनी प्रेमिका को लेकर जिला अस्पताल के शौचालय में लेकर आया था। दोनों के पकड़े जाने के बाद जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में जमकर हंगामा हुआ। वहां तैनात कर्मचारियों ने उसका वीडियो बनाकर वायरल कर दिया।

संबंधित समाचार