विश्व किडनी दिवस: किडनी संबंधित रोगों से है खुद को बचाना, पानी के इस फायदे को क्या आपने है पहचाना

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, बरेली। रोहिलखंड मेडिकल कॉलेज और हॉस्पिटल के जनरल मेडिसिन विभाग में गुरुवार को विश्व किडनी दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में किडनी रोग से होने वाली समस्याओं व उनसे निपटने के विषय पर चर्चा की गयी। कार्यक्रम में मुख्य अथिति के रूप में बरेली इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी की कुलपति डा. लता अग्रवाल, संस्थान प्रेसिडेंट व …

अमृत विचार, बरेली। रोहिलखंड मेडिकल कॉलेज और हॉस्पिटल के जनरल मेडिसिन विभाग में गुरुवार को विश्व किडनी दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में किडनी रोग से होने वाली समस्याओं व उनसे निपटने के विषय पर चर्चा की गयी। कार्यक्रम में मुख्य अथिति के रूप में बरेली इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी की कुलपति डा. लता अग्रवाल, संस्थान प्रेसिडेंट व प्रति कुलाधिपति डा. अशोक कुमार अग्रवाल मौजूद थे।

रोहिलखण्ड मेडिकल कॉलेज व अस्पताल में विश्व किडनी दिवस के मौके पर कार्यक्रम को संबोधित करते बरेली इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी के प्रति कुलाधिपति डा.अशोक अग्रवाल।

उन्होंने किडनी रोग के संबंध में पूछे गए प्रश्नों का समाधान भी किया। उन्होंने बताया कि पानी के अधिक सेवन से हम किडनी की होने वाली समस्याओं पर नियंत्रण रख सकते हैं। अंत में कार्यक्रम समन्वयक डा. सुधीर यादव ने सभी का धन्यवाद दिया।

रोहिलखण्ड मेडिकल कॉलेज व अस्पताल में विश्व किडनी दिवस के मौके पर कार्यक्रम को संबोधित करती बरेली इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी की कुलपति डा.लता अग्रवाल।

रोहिलखंड मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. चंद्र मोहन, चिकित्सा अधीक्षक डा. भूषण कुमार, मेडिसिन विभाग की विभागाध्यक्ष डा. सीमा सेठ, डा़ स्नेहा,डा.घनाकर ठाकुर,डा.राकेश कुमार,डा.ताड़केश्वर कुमार,डा.अनंत त्यागी तथा डा.संचित गुप्ता आदि मौजूद रहे।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

सीतापुर में 7 शिक्षकों की सेवाएं समाप्त, फर्जी मार्कशीट के आधार पर पाई थी नौकरी
गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता