आज का राशिफल | 12 मार्च, 2021

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मेष राशि आज दाम्पत्य जीवन में खुशखबरी मिल सकती है। अपनी गलतियों से सीखते हुए उसके लिये योजना बनायें। सम्पत्ति के नये सौदे हो सकते हैं। सभी काम अपनी देखरेख में ही करेंगे तो लाभ होगा। वृष राशि आज आर्थिक स्थिति काफी बेहतर रहने वाली है। रोजगार में बदलाव करने का विचार कर सकते हैं। …

मेष राशि

आज दाम्पत्य जीवन में खुशखबरी मिल सकती है। अपनी गलतियों से सीखते हुए उसके लिये योजना बनायें। सम्पत्ति के नये सौदे हो सकते हैं। सभी काम अपनी देखरेख में ही करेंगे तो लाभ होगा।

वृष राशि

आज आर्थिक स्थिति काफी बेहतर रहने वाली है। रोजगार में बदलाव करने का विचार कर सकते हैं। किसी लक्ष्य को पूरा करने का उत्साह रहेगा। आर्थिक दृष्टिकोण से आप भाग्यशाली रहेंगे।

मिथुन राशि

आज दूसरों की सफलता से हर्षित होंगे। समय का सार्थक उपयोग न करने से आपको समस्या होगी। अधीनस्थ कर्मचारियों के प्रति अविश्वास की भावना न पनपने दें। सिर में भारीपन और उच्च रक्तचाप जैसी परेशानियों से जूझना पड़ेगा।

कर्क राशि

आज नकारात्मक विचारों को अपने ऊपर हावी न होने दें। बेवजह तनाव जैसी स्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। घर के रखरखाव को लेकर थोड़ी समस्या रहेगी। अपनी क्षमताओं को सही तरह से उपयोग नहीं कर पायेंगे।

सिंह राशि

आज व्यवसाय में इच्छित सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। बुद्धि और विवेक से समस्याओं का निराकरण कर लेंगे। पारिवारिक वातावरण सुखद और शान्तिपूर्ण रहने वाला है। जॉब में शानदार परिणाम मिलेंगे।

कन्या राशि

आज भविष्य को लेकर नया निवेश कर सकते हैं। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। आपकी दिनचर्या काफी सन्तुलित रहेगी। जॉब में उच्चाधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा। रुका हुआ धन आज आपको प्राप्त होगा।

तुला राशि

आज आप कई प्रकार की उलझनों में फंसे रहेंगे। सन्तान के करियर की चिन्ता रहेगी। नये दोस्त बन सकते हैं। भावनात्मक रूप से थोड़े परेशान रहेंगे। फाइनेंस सम्बन्ध महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं।

वृश्चिक राशि

आज ध्यान और मेडिटेशन को आज समय देना आपके लिये हितकर होगा। धन प्राप्ति के लिये गलत मार्गों का चयन करने से बचें। प्रतिद्वन्द्वियों पर आप भारी पड़ेंगे। अपनी गलतियों को नजरअंदाज न करें।

धनु राशि

आज प्रियजन के लिये आज कुछ उपहार खरीद सकते हैं। आपकी सेहत में सुधार होगा। नये कार्यों की शुरुआत करने में आ रही समस्याओं का निराकरण होगा। साझेदारी वाले व्यापार में लाभ बढ़ेगा।

मकर राशि

विद्यार्थी आज पढ़ाई के बजाय मौजमस्ती में ज्यादा ध्यान देंगे। अपनी वाणी में विनम्रता अवश्य रखें। मन में उठ रही शंकाओं का जल्दी समाधान करें। घर में दोस्त घूमने आ सकते हैं। शरीर में दर्द और थकान की समस्या होगी।

कुंभ राशि

आज किसी वाद-विवाद को आज सुलझा सकते हैं। ऑफिस में किसी तरह की राजनीति से आप दूर रहें। सरकारी कार्यों में आपको अच्छी सफलता मिलेगी। आपका मनोबल काफी अच्छा रहने वाला है।

मीन राशि

आज वैवाहिक जीवन में थोड़ी परेशानी बढ़ सकती है। अपने कार्यक्षेत्र में विस्तार कर सकते हैं। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। उदारता आपके ऊपर भारी पड़ने वाली है। अविवाहित लोगों को विवाह में जल्दबाज़ी नहीं करनी चाहिये।