अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए जो बाइडेन ने 1,900 अरब डॉलर की अमेरिका राहत योजना पर किए हस्ताक्षर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने की खातिर गुरुवार को 1,900 अरब डॉलर की ‘अमेरिका राहत योजना’ पर हस्ताक्षर किए। इसके तहत अमेरिका के अधिकांश लोगों को 1,400 डॉलर की सहायता देने की भी व्यवस्था की गई है। बाइडेन ने इसे एक ऐतिहासिक कदम बताया जिससे देश की …

वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने की खातिर गुरुवार को 1,900 अरब डॉलर की ‘अमेरिका राहत योजना’ पर हस्ताक्षर किए। इसके तहत अमेरिका के अधिकांश लोगों को 1,400 डॉलर की सहायता देने की भी व्यवस्था की गई है।

बाइडेन ने इसे एक ऐतिहासिक कदम बताया जिससे देश की रीढ़ मजबूत होगी और देश का निर्माण करने वाले कामकाजी और मध्यम वर्ग के लोगों को फिर से आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। व्हाइट हाउस में बाइडेन ने संवाददाताओं से कहा, ”कई हफ्तों तक इस विधेयक पर चर्चा और बहस हुई। यह स्पष्ट हो गया कि बहुत बड़ी संख्या में अमेरिकी लोग चाहे वे डेमोक्रेटिक पार्टी से हों, निर्दलीय हों या फिर रिपब्लिक पार्टी से हों सभी अमेरिका राहत योजना का मजबूती से समर्थन करते हैं।” बाद में राष्ट्रपति राष्ट्र को संबोधित भी करेंगे।

व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव जेन साकी ने संवाददाताओं को बताया कि कोविड-19 के कारण लॉकडाउन लगाए जाने को एक वर्ष पूरा हो गया, इस मौके पर राष्ट्रपति अमेरिकी जनता से सीधे बात करेंगे। बाइडन जनता को बताएंगे कि उनकी टीम ने अब तक क्या-क्या काम किए हैं। इसके अगले हफ्ते, अमेरिकी राहत योजना को बढ़ावा देने की खातिर बाइडन और उप राष्ट्रपति देशभर के दौरे पर जाएंगे।

संबंधित समाचार