देवरिया: ट्रक में छिपाकर रखा 160 किलो गांजा बरामद, चार गिरफ्तार
देवरिया, अमृत विचार। थाना कोतवाली और एनसीबी की संयुक्त टीम ने ट्रक में लेकर जा रहे 160 किलो गांजा के साथ चार लोगों को गिरफ्तार किया है। मुखबिर की सूचना पर एनसीबी (नारकोटिक्स क्राइम ब्यूरो यूनिट, लखनऊ) और थाना कोतवाली पुलिस ने रुद्रपुर मोड़ के पास ट्रक वाहन को चेक किया, जिसमें में छिपाकर रखे …
देवरिया, अमृत विचार। थाना कोतवाली और एनसीबी की संयुक्त टीम ने ट्रक में लेकर जा रहे 160 किलो गांजा के साथ चार लोगों को गिरफ्तार किया है। मुखबिर की सूचना पर एनसीबी (नारकोटिक्स क्राइम ब्यूरो यूनिट, लखनऊ) और थाना कोतवाली पुलिस ने रुद्रपुर मोड़ के पास ट्रक वाहन को चेक किया, जिसमें में छिपाकर रखे हुए गांजे के 16 पैकेट बरामद हुए, जिनका कुल वजन 160 किलोग्राम है। बाजार में इसकी कीमत 16 लाख रुपये बताई जा रही है। मौके से चारों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर सभी आरोपियों को जेल भेज दिया है।
