अयोध्या: चलती बस के इंजन में लगी आग, मुश्किल में फंसी 70 यात्रियों की जान
अयोध्या, अमृत विचार। जनपद के हैदरगंज से 70 सवारियों को लेकर लखनऊ जा रही बस संख्या यूपी 42 बी टी 6802 में रौनाही थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग पर मकसूमगंज पहुचते ही इंजन मे आग लग गयी। जिसे देख चालक एवं यात्रियों में भगदड़ मच गयी।यात्रियों ने सूझबूझ का परिचय देते हुए बस से बाहर …
अयोध्या, अमृत विचार। जनपद के हैदरगंज से 70 सवारियों को लेकर लखनऊ जा रही बस संख्या यूपी 42 बी टी 6802 में रौनाही थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग पर मकसूमगंज पहुचते ही इंजन मे आग लग गयी। जिसे देख चालक एवं यात्रियों में भगदड़ मच गयी।यात्रियों ने सूझबूझ का परिचय देते हुए बस से बाहर निकल कर पुलिस को इसकी सूचना दी।
घटना की सूचना थाना प्रभारी राम आश्रय राय को मिलते ही मामला बस यात्रियों से संबधित होने के कारण पुलिस बल एवं फायर बिग्रेड के साथ मौके पर पहुंचकर आग बुझाई। यात्रियों को दो रोडवेज बसों तथा एक निजी बस मे बिठाकर गंतव्य की ओर रवाना किया। इस सम्बंध में थाना प्रभारी ने आग लगने की घटना से इंकार करते हुए बताया कि इंजन में शार्ट सर्किट होने से धुआं उठा था। जिसे बुझाकर बस में बैठे यात्रियों को दूसरी बसों में बैठाकर गंतव्य की ओर भेज दिया गया है।
