महराजगंज: एसपी ने पुलिसकर्मियों का किया तबादला, इन्हें मिली ये जिम्मेदारी
अमृत विचार, महराजगंज। एसपी प्रदीप गुप्ता ने पंचायती चुनाव को लेकर थानाध्यक्षों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। चौकी इंचार्ज की सफल जिम्मेदारी निभाने वाले चौकी इंचार्ज को थानाध्यक्ष पद पर तैनात किया गया है। एसपी ने पनियरा थाना के एसओ सुनील राय को श्यामदेउरवा थाना का नया थानाध्यक्ष बनाया है। वहीं घुघली एसओ दिलीप सिंह …
अमृत विचार, महराजगंज। एसपी प्रदीप गुप्ता ने पंचायती चुनाव को लेकर थानाध्यक्षों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। चौकी इंचार्ज की सफल जिम्मेदारी निभाने वाले चौकी इंचार्ज को थानाध्यक्ष पद पर तैनात किया गया है।
एसपी ने पनियरा थाना के एसओ सुनील राय को श्यामदेउरवा थाना का नया थानाध्यक्ष बनाया है। वहीं घुघली एसओ दिलीप सिंह अपनी थानेदारी बचाने में कामयाब हुए हैं। उनको पनियरा थाना का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है।
सदर कोतवाली क्षेत्र के सिसवा मुंशी चौकी इंचार्ज रितेश राय को एसपी ने अहम जिम्मेदारी सौंपते हुए उनको इंडो-नेपाल बार्डर के सोनौली पुलिस चौकी का प्रभारी बनाया है। सोनौली चौकी इंचार्ज अशोक कुमार को पहली बार बड़ी जिम्मेदारी देते हुए एसपी ने घुघली थाने का नया थानाध्यक्ष बनाया है।
पुलिस लाइन में तैनात इंस्पेक्टर मो.सलीम खान को एसपी पीआरओ पद पर तैनात किया गया है। श्यामदेउरवा थाना के एसआई संजय कुमार को सदर कोतवाली क्षेत्र के सिसवा पुलिस चौकी का प्रभारी बनाया गया है। तथा पुलिस लाइन में तैनात एसआई अनिल सिंह को श्यामदेउरवा थाना में तैनात किया है।
