बाराबंकी: भाजपा सरकार में बहन-बेटियां असुरक्षित- तनुज पुनिया

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाराबंकी,अमृत विचार। उत्तर प्रदेश कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के अध्यक्ष तनुज पुनिया विकास खण्ड सिद्धौर के ग्राम अमसेरूवा टिकरिया में महिला सम्मेलन में पहुंचे। जहां उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार मे हमारी बहन, बेटियां सुरक्षित नही हैं। प्रदेश मे कानून का राज खत्म हो गया है अफसरशाही बेलगाम हो गयी है। तनुज पुनिया ने कहा …

बाराबंकी,अमृत विचार। उत्तर प्रदेश कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के अध्यक्ष तनुज पुनिया विकास खण्ड सिद्धौर के ग्राम अमसेरूवा टिकरिया में महिला सम्मेलन में पहुंचे। जहां उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार मे हमारी बहन, बेटियां सुरक्षित नही हैं। प्रदेश मे कानून का राज खत्म हो गया है अफसरशाही बेलगाम हो गयी है।

तनुज पुनिया ने कहा कि मोदी सरकार ने महंगाई के सारे रिकार्ड तोड दिये है डीजल पेट्रोल तथा रसोई गैस की बेतहाशा बढती हुयी कीमत ने आम आदमी का बजट बिगाड़ दिया है। रिकार्ड तोड महंगाई के चलते महिलाओ को घर चलाना मुश्किल पड रहा है जिस किसान की आय दुगनी करने के वादे के साथ मोदी सरकार सत्ता मे आयी थी वही किसान अपनी फरियाद लेकर मोदी सरकार के दरबार मे सडक पर बैठा है लेकिन उसकी सुनने वाला कोई नही है। इस मौके पर विनोद यादव, शबनम वारिस,केसी श्रीवास्तव, रंजीत मिश्रा,रश्मी सिंह, कुसुमा देवी, मीरा गौतम, आरती गौतम, राधा गौतम, सुनीता यादव, रजनी श्रीवास्तव, पूनम यादव, पिंकी गौतम, सुमित्रा तिवारी व रेशमा बानो सहित सैकड़ो की संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं।

संबंधित समाचार