अमेठी: अवैध शराब के साथ दो गिरफ्तार
मुसाफिरखाना/अमेठी, अमृत विचार। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के लिए पुलिस अधीक्षक अमेठी के निर्देश पर कोतवाली पुलिस ने अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए कमर कस ली है। छापेमारी के दौरान नवरंग का पुरवा मजरे नारा अढनपुर गांव के निकट तालाब के किनारे पेड़ो की आड में धधक रही भट्ठियों …
मुसाफिरखाना/अमेठी, अमृत विचार। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के लिए पुलिस अधीक्षक अमेठी के निर्देश पर कोतवाली पुलिस ने अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए कमर कस ली है। छापेमारी के दौरान नवरंग का पुरवा मजरे नारा अढनपुर गांव के निकट तालाब के किनारे पेड़ो की आड में धधक रही भट्ठियों को देख पुलिस ने अवैध शराब बनाने के उपकरण के साथ दो सौ लीटर देशी शराब के साथ दो को गिरफ्तार किया।
शुक्रवार की सुबह मुखबिर की सूचना पर प्रभारी निरीक्षक परशु राम ओझा के निर्देश पर एसआई संतोष मिश्रा मय हमराही के साथ क्षेत्र के नवरंग का पुरवा मजरे नारा अढनपुर में दबिश के दौरान गांव के निकट तालाब के किनारे पेड़ो की आड में शराब बनाने के उपकरण के साथ दो सौ लीटर अवैध देशी शराब को कब्जे में लेते हुए नवरंग का पुरवा मजरे नारा अढनपुर निवासी रमेश पुत्र बौने व केवलपता पत्नी छोटेलाल को हिरासत में लिया।
इस सम्बन्ध में प्रभारी निरीक्षक परशु राम ओझा ने बताया कि पुलिस की छापेमारी के दौरान दो कुंतल अवैध देशी शराब व शराब बनाने के उपकरण के साथ ही दो लोगों को गिरफ्तार करके उनके विरूद्ध आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत किया है। एक अन्य फरार आरोपी की पुलिस तलाश कर रही है।
